घास काट रही महिला को गुलदार ने मार डाला

Untitled 7 copy 24

पौड़ी। पर्वतीय क्षेत्रों मे गुलदार के जानलेवा हमले रुकने का नाम नही ले रहे है। आज दोपहर पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक में गुलदार ने हमला कर एक महिला की जान ले ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक के कोटी गांव में निवासी गिन्नी देवी गुरुवार शाम को घर से लगभग 300 मीटर दूर खेतों की ओर घास काटने गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़े

जंगली जानवरों से आमजन की सुरक्षा को कार्ययोजना तैयार करें: महाराज

गुलदार महिला को घसीटते ले गया। आसपास महिलाओं के द्वारा शोर मचाने के बाद गुलदार ने महिला को छोड़ा। गहरे जख्म के चलते गिन्नी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गुलदार ने इतना तेजी से हमला किया कि महिला को बचने तक का कोई मौका नहीं मिला। गुलदार के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

पौड़ी जिले में भालुओं का आतंक बना हुआ है। बीती 17 नवंबर को भी भालू ने बीरोंखाल ब्लॉक के जिवई गांव में एक महिला को हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे पर गहरे घाव हो गए। भालू के हमले के कई मामले इस दौरान सामने आये है। लोग जंगल तो दूर अब खेतों में भी जाने से डर रहे हैं। वहीं स्कूलों मे छात्रों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

Spread the love

Crime News homeslider

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल […]

Spread the love
Read More
Crime News

मड़ियांव: मारपीट के दौरान शुभम की चाकू मारकर हत्या

दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी, नामजद पिता-पुत्र गिरफ्तार घटना में इस्तेमाल लोहे की राड व चाकू बरामद फैजुल्लागंज के मामा कॉलोनी में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते कुछ सालों पहले आईआईएम रोड पर दो महिलाओं की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर […]

Spread the love
Read More
Amethi
Crime News Uttar Pradesh

अमेठी में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Amethi : जिले के पूरे लदई दुबे गांव में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के एक कमरे में 16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और […]

Spread the love
Read More