कलयुगी पति: पति पर नशीला पदार्थ पिला दोस्तों से घिनौना काम करवाने का आरोप

  • विरोध करने पर फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति न केवल दहेज के लिए प्रताड़ित करता था, बल्कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने दोस्तों के साथ अनैतिक कार्य करवाता था। विरोध करने पर निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पति और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर पुलिस आयुक्त तक से गुहार लगाई है।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2022 में काकोरी में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति दहेज की मांग करने लगा और छोटी-छोटी बातों पर गालियां देकर मारपीट करता था। महिला ने बताया कि उसका पति कोई काम नहीं करता था और पूरा दिन घर पर रहता था। काम करने के लिए कहने पर उसने मुझे ही घर से निकाल दिया। पति ने शादी में मिले सभी सामानों को बेचकर शराब पी ली। महिला का कहना है, पति देर रात नए-नए दोस्तों को घर पर बुलाता था। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला देता था, जिससे वह बेसुध हो जाती थी। इसके बाद पति अपने दोस्तों के साथ मिलकर उससे अनैतिक कार्य करवाता था। विरोध करने पर पति ने उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

ये भी पढ़े

ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

पीड़िता ने अपने पति के भांजे पर भी गंदी नीयत रखने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया, पति से इस बारे में शिकायत की तो उसने उल्टा गालियां दीं। गर्भवती होने पर पति ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि यह बच्चा मेरा नहीं है और जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। जिससे हालत गंभीर हो गई। तबीयत खराब देख पति ने उसे मायके छोड़ दिया। घर भी बेच दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Crime News

पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता अपने पति समेत ससुरालियों एवं रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं देवर द्वारा छेड़छाड़ करने और दहेज के लिए बच्चों समेत ससुराल से भगा देने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता का आरोप है कि वर्ष 2021 […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

मां की बहादुरी के आगे हारा तेंदुआ! चार साल के बेटे को जबड़े से छुड़ाने के लिए गन्ने से किए ताबड़तोड़ वार

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला लेकिन साहस से भरा मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने चार साल के बेटे की जान बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ने का साहस दिखाया। मां की बहादुरी के आगे आखिरकार तेंदुए को बच्चे को छोड़कर भागना पड़ा। क्या […]

Read More
Crime News

दुस्साहस: मोहनलालगंज में मां-बेटे की हत्या

कपड़े से गला कसकर ली गई जान, लूट की आंशका सिसेंडी गांव में हुई घटना का मामला, इलाके में फैली सनसनी ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में एक और दुस्साहसिक वारदात हुई। मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी में बदमाशों ने सोमवार की रात 50 वर्षीय रेशमा बानो व उनके 18 वर्षीय बेटे शादाब ( दृष्टिबाधित) की […]

Read More