कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन में हुई सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा

Untitled 8 copy 23

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) की 7वीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) स्तर की बैठक 20 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित की हुई। एनएसए अजीत डोभाल ने मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका और बांग्लादेश सहित सदस्य देशों के अपने समकक्षों की मेजबानी की। इस दौरान सीएससी सदस्य देशों ने ट्रेनिंग और कैपेसिटी बिल्डिंग सहित पहचाने गए पिलर्स के तहत सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की। उन्होंने सीएससी के विजन और उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सीएससी सदस्यों ने रिपब्लिक ऑफ सेशेल्स के सीएससी में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने के फैसले का स्वागत किया।

ये भी पढ़े

ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा 7वीं एनएसए स्तर की बैठक में, भारत द्वारा नियुक्त पहले महासचिव ने सीएससी सदस्य देशों के सामने 7-8 दिसंबर 2023 को मॉरिशस में हुई 6वीं NSA लेवल मीटिंग में लिए गए फैसलों और तब से लेकर अब तक सहयोग के पांच पिलर्स के तहत की गई एक्टिविटीज का एक पूरा रिव्यू पेश किया। इसमें मैरीटाइम सेफ्टी और सिक्योरिटी, आतंकवाद और कट्टरता का मुकाबला, ट्रैफिकिंग और ट्रांसनेशनल ऑर्गनाइज्ड क्राइम का मुकाबला, साइबर सिक्योरिटी और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी का बचाव और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत शामिल है।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

सम्मेलन को संबोधित करते हुए एनएसए डोभाल ने कहा कि कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन आज तेजी से बदलते और चुनौतीपूर्ण वैश्विक सुरक्षा वातावरण के बीच बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा समुद्र हमारी सबसे बड़ी विरासत है और यह हमारी अर्थव्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने वाला इंजन है। साझा समुद्री भूगोल से जुड़े देशों के रूप में क्षेत्र की स्थिरता, सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करना सदस्य देशों की जिम्मेदारी है। बैठक में सेशेल्स ने एक पर्यवेक्षक जबकि मलेशिया ने एक अतिथि के रूप में भाग लिया। सीएससी का गठन सदस्य राष्ट्रों के बीच सुरक्षा के महत्वपूर्ण मामलों पर घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देने और हिंद महासागर क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा बढ़ाने के लिए साझेदारी को मजबूत करने के लिए किया गया था। सीएससी के संस्थापक दस्तावेजों के लिए हस्ताक्षर समारोह अगस्त 2024 में श्रीलंका में आयोजित किया गया था।

Spread the love

China's eyes on Bhutan
International

भूटान पर चीन की नजर! कंवल सिब्बल ने खोली ड्रैगन की रणनीति, भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

China’s eyes on Bhutan : भारत और चीन के बीच सीमा विवाद लंबे समय से तनाव का प्रमुख कारण रहा है। अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों के नाम बदलने की चीन की कोशिश के बीच भारत ने भी अपना रुख स्पष्ट और आक्रामक किया है। अब पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने चीन की रणनीति […]

Spread the love
Read More
education crisis in sudan
International

यूएन में भारत का सुझावः सूडान की शिक्षा के लिए अपनाएं ‘दीक्षा’ मॉडल

शाश्वत तिवारी education crisis in sudan : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक उच्च स्तरीय ‘एरिया फ़ॉर्मूला बैठक’ में भारत ने सूडान में शिक्षा के संकट को लेकर बेहद मजबूत और व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है। ‘सूडान में शिक्षा की सुरक्षा: शांति, रिकवरी और स्थिरता में निवेश’ विषय पर आयोजित इस विशेष बैठक में […]

Spread the love
Read More
British Navy drone
International

ब्रिटिश नेवी के ड्रोन में चीनी कैमरों का कनेक्शन! डेटा लीक की आशंका से मचा हड़कंप

British Navy drone :   ब्रिटेन की रॉयल नेवी के निगरानी ड्रोन को लेकर सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। एक जांच के दौरान K3 स्काउट ड्रोन में इस्तेमाल किए गए कुछ थर्ड-पार्टी कैमरों का चीन से जुड़ा कनेक्शन सामने आने की बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन कैमरों से चीन स्थित […]

Spread the love
Read More