बूढ़ा केदार में धूमधाम से मनाई गई गुरु कैलापीर दीपावली बग्वाल

Untitled 5 copy 22

नया लुक ब्यूरो

घनसाली। बूढ़ाकेदार धाम में इस वर्ष भी गुरु कैलापीर दीपावली बग्वाल का भव्य आयोजन बड़ी आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्तिक दीपावली के ठीक एक माह बाद मनाई जाने वाली गुरु कैलापीर बग्वाल क्षेत्र की अनोखी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा है, जो हर वर्ष स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है।
बग्वाल पर्व के दौरान पुंडारा के विशाल सेरे में हजारों की भीड़ उमड़ी। परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने ‘भैलो’ घुमाकर देवधार्मिक विधि निभाई और अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि तथा कल्याण की कामना की। पूरा परिसर ढोल-दमाऊं, रणशिंगे और दैवी गीतों की गूंज से घिरा रहा।

ये भी पढ़े

ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए लोक संस्कृति के प्रसिद्ध कलाकार पदम गुसाईं और रवि गुसाईं की सांस्कृतिक टीम ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनके लोकगीतों, झुरूकों और पारंपरिक नृत्यों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को देर तक बांधे रखा। कलाकारों की प्रस्तुति पर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी थिरकने को मजबूर हो गए।

ये भी पढ़े

हिंदू प्रेमिका से मिलने गए मुस्लिम युवक की बेरहमी से हत्या… लड़की का पिता- भाई गिरफ्तार

बग्वाल के अवसर पर स्थानीय लोगों ने इसे अपनी आस्था, परंपरा और सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक बताया। आयोजन के सफल संचालन के लिए गांवों की समितियों, पुजारियों और स्थानीय प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गईं। गुरु कैलापीर बग्वाल के साथ ही बूढ़ा केदार क्षेत्र एक बार फिर देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का साक्षी बना, जहां परंपरा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला।

Spread the love

IAF Chief Ashutosh Dixit
homeslider National

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित IAF के नए चीफ, उड़ान का बड़ा अनुभव

IAF Chief Ashutosh Dixit: भारतीय वायुसेना को नया प्रमुख मिल गया है। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का नया चीफ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह वायुसेना में डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लंबे सैन्य करियर और व्यापक उड़ान अनुभव वाले आशुतोष दीक्षित ने फाइटर पायलट के […]

Spread the love
Read More
Palmistry X Sign
homeslider Religion

हथेली पर x का निशान देता है खास संकेत, जानिए इसको

Palmistry X Sign: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और पर्वतों के साथ-साथ कुछ विशेष चिह्नों को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इन्हीं में से एक है X का निशान। मान्यता है कि हथेली पर बना यह निशान व्यक्ति के स्वभाव, सोचने-समझने की क्षमता और जीवन में मिलने वाले अवसरों से जुड़े संकेत दे सकता है। […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Religion

संन्यासियों का श्राद्ध कल

Lucknow: संन्यासियों का श्राद्ध वर्ष 2026 में सात अक्टूबर (बुधवार) को द्वादशी तिथि के दिन है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संन्यासियों का श्राद्ध आम दिनों की तरह नहीं, बल्कि पितृ पक्ष की द्वादशी तिथि (12वें दिन) को किया जाता है। इसे ‘द्वादशी श्राद्ध’ भी कहते हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार, जिन पूर्वजों या परिवार […]

Spread the love
Read More