गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है नौकरी और व्यापार में लाभ

Horoscope 1

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज आपकी आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास-पर्यटन का आयोजन कर सकेंगे। नौकरी वाले कुछ लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। महिलायें अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें। आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

वृषभ : आज प्रतिकूलताओं से भरा दिन रहेगा। मन चिंता से परेशान रहेगा। शारीरिक थकान का अनुभव होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा।अनावश्यक खर्चों पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। प्रेमी-युगल को भी सतर्क रहना चाहिए। जीवन में प्रेम आनंद एवं शांति रहेगी।

मिथुन : आज आर्थिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे और उन्हें सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की सम्भावनाएं हैं। नए लोगों को रोजी व रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। हर नए सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है।

कर्क : आज वाद-विवाद और झगड़े से बचें। गुस्से पर काबू रखें। वाणी पर संयम रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है।

ये भी पढ़े

बेहद शुभ होता है चंद्र-मंगल योग…और क्या-क्या है फायदे, पढ़ते रहिए

सिंह : आज आपकी वाणी के कारण भ्रांति खड़ी हो सकती है। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आंखों में तकलीफ हो सकती है। बुद्धिमतापूर्ण निर्णय लेने का समय है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा।

कन्या : आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। परिवार में माहौद सुखद रहेगा। वैचारिक मतभेद कम होने से घर परिवार में हर्ष। नए उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।

तुला : आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर आनंदित रहेंगे। नौकरी और व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। हर कदम सोंच-समझकर रखने की आवश्यकता है। आज दूसरों की बातों को इधर से उधर करने से बचें।

वृश्चिक  : आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। कुछ लोगों का पाचन संस्थान कमजोर होगा जिससे मौसमी बीमारियां घेरे रहेंगे। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकियां न बढ़ायें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़े

हिंदू प्रेमिका से मिलने गए मुस्लिम युवक की बेरहमी से हत्या… लड़की का पिता- भाई गिरफ्तार

धनु : आज के दिन अपने निजी विचारों को छोड़कर, दूसरों के विचारों पर भी ध्यान देने की सलाह है। घर के काम करते समय सकारात्मक रवैया रखें। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

मकर  : आज के दिन आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थ महसूस करेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारी को आप के कार्य से संतोष नहीं होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लायेगी। मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी।

कुम्भ : आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। विचारों में स्थिरता से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। आपके रुके हुये कार्यों को पूरा करायेगा तथा भाग्य पक्ष में मजबूती लायेगा। सावधान रहें, यादा पैसा कमाने के लालच से बचें।

मीन : मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य के अनुसार लाभ के भागीदार बन जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। किसी काम के लिए कर्ज स्वीकृति मिल सकती है। पुराना अटका पैसा प्राप्त होने से खुशी मिलेगी।

Spread the love

Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

Horoscop  आज शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। किसी के लिए आज सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, तो कुछ राशियों को कामकाज, स्वास्थ्य या रिश्तों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

नौकरी और व्यापार में किसे मिलेगा लाभ

मेष : आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। शत्रु बलहीन रहेंगे और आय में वृद्धि होगी। मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च हो सकता है। वृषभ  : आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बनेंगे सफलता के योग

Today’s Horoscope मेष : आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। वृषभ : आज का दिन बहुत व्यस्त रहेंगे। […]

Spread the love
Read More