नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सरकार से दवा व्यवसाई दुर्गा प्रसाई को तत्काल रिहा करने की मांग की

Untitled 12 copy 9
  • दुर्गा प्रसाई की गिरफ्तारी मानवाधिकार का उलंघन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने गिरफ्तार किए गए दुर्गा प्रसाई को तुरंत रिहा करने की सरकार से जोरदार मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रसाई को “बोलने मात्र” या “वीडियो सार्वजनिक करने” के कारण गिरफ्तार करना मानव अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।

ओली ने प्रसाई की गिरफ्तारी को “अस्वीकार्य” बताते हुए कहा कि मानव अधिकार आयोग पहले ही कह चुका है कि सिर्फ बोलने के आधार पर गिरफ्तार करना मानव अधिकारों का उल्लंघन है। सरकार को मानव अधिकारों का उल्लंघन करने का अधिकार नहीं है। सरकार को उन्हें छोड़ना चाहिए, पीछे हटना चाहिए। अध्यक्ष ओली ने आरोप लगाया कि सरकार ने “बयान देने पर गुस्से और उत्तेजना में” प्रसाई को गिरफ्तार किया है और सरकार एमाले को “जैसे चूहे को बिल्ली दौड़ाती है,” उसी तरह दबाने की कोशिश कर रही है।

Spread the love

International Uttar Pradesh

हरिद्वार तक विस्तारित होगा गंगा एक्सप्रेसवे

10,761 करोड़ रुपये की लागत से होगा विस्तार, बिजनौर से हरिद्वार की कनेक्टिविटी होगी आसान Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक […]

Spread the love
Read More
Toronto
International

कनाडा का पलटवार कितना भारी पड़ेगा? ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ जवाबी रणनीति तैयार

Toronto: अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापारिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के जवाब में कनाडा अब ऐसे कदम उठाने की तैयारी कर रहा है, जिनका असर अमेरिकी कारोबार और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह […]

Spread the love
Read More
Moscow
International

वैश्विक उथल-पुथल के बीच अडिग भारत-रूस दोस्ती, रणनीतिक संबंध और मजबूत

शाश्वत तिवारी Moscow: भारत और रूस के बीच समय की कसौटी पर खरे उतरे ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक संबंधों’ को और प्रगाढ़ बनाने के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस की आधिकारिक यात्रा की। आगामी द्विपक्षीय वार्षिक शिखर सम्मेलन और कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मुलाकातों से पहले आयोजित इस दो दिवसीय दौरे […]

Spread the love
Read More