बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस बैकफुट पर, RJD के मंत्री की जाएगी कुर्सी?

Untitled 6 copy 21

नया लुक ब्यूरो

रांची। बिहार चुनाव का साइड इफेक्ट अब झारखंड में भी दिख सकता है। चर्चा है कि बिहार में चुनाव लड़ने के लिए सीट नहीं दिए जाने से नाराज JMM आरजेडी कोटे से एकमात्र मंत्री संजय यादव को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोढ़े ने बिहार चुनाव परिणाम और देश के अन्य राज्यों के चुनावों में परिणाम पर आधारित सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 50-55 लाख लोग ट्रेन से लाए गए। एक-एक व्यक्ति पर 4-5 हजार रुपये खर्च किए गए। बहुत सारी चीजें चुनाव में सबकी आंखों के सामने है। महाराष्ट्र चुनाव के पूर्व हम लोग केंद्रीय चुनाव आयोग से मिलने गए थे और उनसे डुप्लीकेट वोटरों का नाम काटने का आग्रह किया। लेकिन आयोग के अध्यक्ष हमपर ही भड़क गए। कानून की धमकी देकर हमें चुप कराने की कोशिश की। जब हमने बताया कि मैं खुद वकील हूं तो वे बिफर गए और हम जो विज्ञप्ति लेकर गए थे, उसे छीन लिया। फोटो खिंचवाने के लिए भी तैयार नहीं हुए। यह एक उदाहरण है कि चुनाव आयोग कैसे काम करता है।

ये भी पढ़ें

पति कर रहा था अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस… पत्नी ने दी जान

बिहार चुनाव के नतीजों से झारखंड कांग्रेस में चिंता है। पार्टी नेतृत्व परिणामों का विश्लेषण कर रहा है और खराब प्रदर्शन जारी रहने पर पदाधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। बिहार में चुनाव परिणाम झारखंड के कई सीनियर नेताओं के लिए चेतावनी भरा संदेश दे रहा है। खासकर उन नेताओं के लिए जिन्हें पार्टी में पद तो मिला है लेकिन, काम करने में पीछे रह जा रहे। ऐसे नेताओं की निगरानी शुरू कर दी जाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद झारखंड के कांग्रेसी भी सकते और सदमे में हैं। पार्टी के कई नेता कुछ बोल पाने की स्थिति में भी नहीं हैं।

ये भी पढ़ें

यूपी में जातीय रैलियों पर रोक से संगठित होता हिन्दुत्व

बिहार में पार्टी की हार के बाद कई नेताओं के मुखर होने का खतरा पार्टी नेतृत्व को सताने लगा है। यही कारण है कि बयानबाजी पर रोक लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर बिहार विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड के नेता सोशल मीडिया पर ही भिड़ गए हैं। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और मंत्री संजय यादव के बीच तीखी बहस हुई। दुबे ने यादव को ‘झारखंड का गुंडा’ कहा, जिसके जवाब में यादव ने गंभीर परिणाम की धमकी दी। यादव ने पहले दीपिका पांडेय सिंह पर कांग्रेस का समर्थन करने का आरोप लगाया था। बिहार चुनाव में झारखंड के नेताओं की भूमिका और कहलगांव में राजद की हार से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

ये भी पढ़ें

मसूरी में बीच रोड लड़के पर थप्पड़ बरसाने लगी लड़की

बिहार विस चुनाव में अपनी राजनीतिक ताकत झोंकने वाले गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के अलावा झारखंड के दो मंत्री संजय यादव और दीपिका पांडेय सिंह के रिश्तों में अब खटास आ गई है। खटास ऐसी की शब्दों की मर्यादा सीमा लांघ रही। डॉ. निशिकांत ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में संजय यादव को झारखंड का गुंडा से अलंकृत किया तो संजय यादव ने कपड़े उतरवा कर गोड्डा से खदड़ने और कुंडली खोलने की धमकी दे डाली। इससे पूर्व श्रम मंत्री संजय यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के खिलाफ भी मोर्चा खोला था। कहा था, विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह के लिए क्या किया, यह बताने की जरूरत नहीं है। कहलगांव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने उनके पुत्र रजनीश भारती को टिकट देकर चुनाव में उतारा। नामांकन के पूर्व तेजस्वी यादव ने कहलगांव आकर माहौल बनाया। इसके बाद इसे अपनी पारंपरिक सीट बताते हुए कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी उतार दिया। इसको लेकर भी दोनों में खटास है। कुल मिलाकर कांग्रेस जहां चेतनाशुन्य की स्थिति में है वहीं राजद अपने भविष्य को लेकर चिंतित दिख रही है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

वेस्‍टइंडीज ने न्‍यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया रूस के हमलों के बीच युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान- रूसी तेल रिफाइनरियों पर करेंगे हमला यमन के हूतियों का दावा- रियाद में Aramco की सुविधा पर मिसाइल और ड्रोन से हमला इजरायल […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन 12 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सिमडेगा-गुमला-लोहरदगा के लिए खुलेगा रेल कनेक्टिविटी का रास्ता

धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन की DPR तैयार, 291.881 किमी लंबी होगी परियोजना Ranchi : रेल सुविधा से वंचित झारखंड के सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जैसे जिलों के लिए नई रेल कनेक्टिविटी का रास्ता खुलने जा रहा है। धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो गई है। दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के बिलासपुर […]

Spread the love
Read More