इंस्पेक्टर हजरतगंज की टीम ने पेश की मिसाल: भटकी हुई महिला को परिवार से मिलाया

Untitled 26 copy 9
  • घरवालों ने पुलिस को धन्यवाद देने के साथ दी शाबाशी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। महिलाओं की रात-दिन सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री द्वारा तैयार की गई मिशन शक्ति के तहत सोमवार इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने एक बड़ी मिसाल कायम करते हुए उत्तराखंड से चलकर लखनऊ में आकर रास्ता भटक गई।
हाईसिक्योरिटी जोन में आने वाली हजरतगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि इसी दौरान इंस्पेक्टर विक्रम सिंह की नजर महिला पर पड़ी।

यह देख इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने तत्काल महिला दरोगा शिवानी सिंह को भी मौके पर बुलाया और महिला से पूछताछ शुरू की। पहले परेशान महिला कुछ देर तक सहमी रही क्योंकि उसके सामने खाकी वर्दी वाले खड़े थे। लेकिन तभी महिला दरोगा शिवानी सिंह ने कहा घबराओ मत हम आपकी सहायता के लिए आए हैं। तब जाकर महिला ने अपना नाम उत्तराखंड निवासी ममता पांडेय बताया।

 

यह सुनते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने महिला को उसके परिवार को मिलवाने की जिम्मेदारी दरोगा शिवानी सिंह को सौंपी। महिला दरोगा शिवानी सिंह ने कड़ी मेहनत के बाद घरवालों से संपर्क किया और भटकी हुई ममता पांडेय को परिवार वालों से मिलाकर मानो एक मिशाल कायम कर दी। घरवालों ने पुलिस को शुक्रिया अदा करने के साथ-साथ दुआएं दी।

Spread the love

Crime News homeslider Uttar Pradesh

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से ऑटो सवार 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल Road accident in Telangana : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। सतवार के पास तेज रफ्तार टैंकर ने मजदूरों से भरे एक ऑटो […]

Spread the love
Read More
Crime News

जानकीपुरम में मकान का तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

दो गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 3,97,000 रूपए की नकदी बरामद  ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : जानकीपुरम थाना क्षेत्र के रामविहारी मार्ग स्थित जानकी विहार निवासी राम नरेश के घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की टीम ने मंगलवार गिरोह […]

Spread the love
Read More
Trainee IPS Bribery Scandal
Crime News

ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग में एक करोड़ की रिश्वत का आरोप, CBI कोर्ट सख्त

Trainee IPS Bribery Scandal : छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के एक ट्रेनी IPS अधिकारी और दो पुलिसकर्मियों पर साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले को कथित तौर पर निपटाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामला अब दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत तक पहुंच गया है। […]

Spread the love
Read More