नवविवाहिता ने पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Untitled 15 copy 12
  • पीड़िता की शिकायत पर पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ दहेज़ की मांग पूरी न होने पर गाली गलौज मारपीट धमकी का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णानगर क्षेत्र के मानस नगर निवासी मांडवी उपाध्याय पुत्री उदयनारायण उपाध्याय के अनुसार उसका विवाह बीते 21 जनवरी 24 को जय प्रकाश उपाध्याय पुत्र पंचदेव उपाध्याय मूलनिवासी जनपद गाज़ीपुर, वर्तमान में आकांक्षा परिसर जानकीपुरम के साथ रीति‑रिवाज़ से हुआ था। शादी के समय उसके पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार नकद एवं अन्य दहेज दिया था।

ये भी पढ़ें

हाईटेक पुलिस एक बार फिर सुपरबाइक्स के साथ सड़क पर उतरे

आरोप है कि ससुर पंचदेव उपाध्याय, सास मीरा उपाध्याय, जेठ प्रेम उपाध्याय और पति जय प्रकाश उपाध्याय ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार उसे प्रताड़ित करने के साथ अकसर मारपीट, गाली‑गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे और पति जय प्रकाश ने उसे किराये के मकान में रखकर उसके सारे गहने ससुर ने उतरवा लिये। जिसके पश्चात वह बीते15 जून 2024 को जय प्रकाश ने ओमेक्स रेंजीडेंसी, अर्जुनगंज स्थित एक मकान में किराए पर रहने लगा और एक  सितंबर 2024 को उसे खाने‑पीने और कमरे से बाहर निकलने से प्रतिबंधित कर दिया, जिससे वह कई दिनों तक भूखी रही।

ये भी पढ़ें

बीवी ने नामर्द बना दिया… कुत्तों से बनाए संबंध

इस दौरान भी पति द्वारा गाली‑गलौज और मारपीट की गई, लेकिन मकान मालकिन ने उसे बचाया लेकिन उसके पति ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया ताकि किसी से संपर्क न रह सके। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता अपने मायके चली आई। वहीं नवविवाहिता की शिकायत पर शनिवार को कृष्णा नगर पुलिस पति समेत सास ससुर,जेठ जेठानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें

डॉक्टरी की आड़ में पांच डॉक्टर बने आतंकी, सरगना निकली महिला डॉक्टर और उसका भाई

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को […]

Spread the love
Read More