हाईटेक पुलिस एक बार फिर सुपरबाइक्स के साथ सड़क पर उतरे

Untitled 20 copy 8
  • कमिश्नरेट पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने को लेकर किया जागरूक
  • सुपरबाइक्स दौड़ी बीस किलोमीटर के करीब, नया अभियान देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ पुलिस के आलाधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एक-दो नहीं बल्कि कई तरह की योजनाएं बनाकर अभियान चलाया, लेकिन कड़वा सच यह है कि इसके बाद भी यहां की सड़कों पर जाम या फिर बिना हेलमेट चलने वालों की संख्या में गिरावट नहीं आई दिखी। अब एक बार फिर कमिश्नरेट पुलिस सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रविवार को ट्रैफिक रूल्स अवेयरनेस मंथ-नवम्बर के तहत सुपरबाइक ट्रैफिक रैली का आयोजन किया।

बीवी ने नामर्द बना दिया… कुत्तों से बनाए संबंध

रविवार सुबह साढ़े दस ये हाईटेक बाइकें करीब 20 किलोमीटर लंबा सफर कर शहर में दौड़ी। बताया जा रहा है कि सुपरबाइक्स प्रमुख मार्गों से होकर गुजरते हुए निकली और इस दौरान देखने वालों की भीड़ जमा रही। पुलिस ने राइडर्स व आम नागरिकों को हेलमेट और फुल राइडिंग गियर के नियमित उपयोग, ट्रैफिक संकेतों व लेन अनुशासन के पालन पर विशेष जोर दिया।

आयोजकों ने ओवरस्पीडिंग, स्टंटिंग और नशे में व्हीकल चलाने जैसे खतरनाक व्यवहार की कड़ी निंदा की तथा सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प व्यक्त किया। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि इस तरह की रैलियों को सार्वजनिक तौर पर सही सन्देश फैलाने का अहम जरिया और भविष्य में इन्हें और विस्तृत तरीके से चलाया जाएगा।

Lucknow Jail
Central UP homeslider Uttar Pradesh

कौन होगा लखनऊ जेल का नया अधीक्षक!

Lucknow Jail वाराणसी जिला जेल, बाराबंकी, बिजनौर, कानपुर नगर और मुख्यालय वरिष्ठ अधीक्षक रेस में कभी भी जारी हो सकता है नए जेल अधीक्षक की तैनाती का आदेश राकेश यादव निडर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की जिला जेल का नया अधीक्षक कौन होगा। यह सवाल कारागार मुख्यालय और जेल अधिकारियों के साथ बाबुओं में चर्चा का […]

Read More
UP Panchayat Elections
Central UP homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

सख्ती से तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश चुनाव होने तक ग्राम प्रधान संभालते रहेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को मिली अहम जिम्मेदारी नया लुक ब्यूरो  Election 2026  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और […]

Read More
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Read More