बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर पहली विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी

Untitled 15 copy 8

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में बाल और किशोर मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति पर पहली विस्तृत और समुदाय-आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी कर दी गई है। रिपोर्ट का विमोचन चिकित्सा स्वास्थ्य निदेशालय, देहरादून में किया गया। इस अध्ययन का उद्देश्य बच्चों में ऑटिज्म, बौद्धिक विकलांगता और सामान्य मानसिक विकारों की वास्तविक स्थिति को समझना और भविष्य की स्वास्थ्य नीतियों के लिए ठोस आधार तैयार करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह सर्वे कराया।

राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण और निमहांस (राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान), बेंगलुरु के सहयोग से गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून द्वारा यह सर्वेक्षण पूरा किया गया। यह रिपोर्ट न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में अपनी तरह का पहला सामुदायिक आधारित सर्वेक्षण है। अध्ययन में 17 वर्ष तक के आयु वर्ग के 802 बच्चों और किशोरों को शामिल किया गया। देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में सर्वेक्षण किया गया, जिसमें पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व शामिल रहा। सर्वेक्षण ने बच्चों और किशोरों में मानसिक विकारों के मामलों में समय पर पहचान और उपचार की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता को उजागर किया है। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से यह सुझाव दिया गया है कि मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग को स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों और विद्यालय स्वास्थ्य अभियानों में शामिल किया जाना चाहिए।

Spread the love

New Delhi
homeslider Politics Uttarakhand

अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी ने हिरासत पर उठाए सवाल

New Delhi: अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड सरकार और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि अंकिता के माता-पिता को तड़के चार बजे उस समय हिरासत में लिया गया, जब वे दिल्ली के इंडिया गेट पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे। राहुल […]

Spread the love
Read More
Dehradun
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण और बिक्री पर रोक

Dehradun: उत्तराखंड सरकार ने गुटखा और तंबाकू-निकोटिन युक्त पान मसाले पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। 13 अक्टूबर 2026 से लागू इस आदेश के तहत प्रदेश में ऐसे उत्पादों का निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री नहीं की जा सकेगी। सरकार ने यह कदम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा नियमों […]

Spread the love
Read More
Himachal Uttar Pradesh Uttarakhand

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, जाम से थमी रफ्तार

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल में कमरे फुल Nainital/Shimla : गांधी जयंती के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टियों ने पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ बढ़ा दी। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक प्रमुख पर्यटन और तीर्थ मार्गों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से कई जगह यातायात […]

Spread the love
Read More