आपदा में ग्राउंड जीरो पर काम करने वाले सम्मानित

Untitled 13 copy 4

देहरादून । आपदा में ग्राउंड जीरो पर काम करने वाले श्रमिकों को UPCL मुख्यालय में सम्मानित किया गया। एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने श्रमिकों को सम्मान स्वरूप 11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भेंट की। UPCL  मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उत्तराखंड में पिछले दिनों आई आपदा से हुए नुकसान के बाद राहत कार्यों को तेजी से पूरा करने में श्रमिकों की बेहद अहम भूमिका रही। यूपीसीएल मैनेजमेंट ने मुश्किल वक्त में दुर्गम क्षेत्रों में ग्राउंड जीरो पर ठोस काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया।

मानसून के दौरान प्रदेश के विभिन्न पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में लगातार बारिश, भूस्खलन, सड़कें कट गई थी। पुल बह गए थे। बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मरों को पहुंचे नुकसान से पावर सप्लाई सिस्टम ध्वस्त हो गया था। एमडी UPCL अनिल कुमार ने बताया कि इस पावर सप्लाई सिस्टम को यूपीसीएल के फील्ड स्टाफ ने जान पर खेल कर समय पर दुरुस्त किया। रात दिन काम कर बिजली बहाल की। कई स्थानों पर मार्ग बंद होने पर भारी भरकम सामान को कंधों पर उठाकर पहाड़ी ढलानों पर चढ़कर काम किया। लगातार बारिश, फिसलन, अंधेरा और नेटवर्क सिस्टम बाधित होने के बीच इंजीनियरों और कर्मचारियों ने टीम भावना, प्रतिबद्ध‌ता, साहस का उदाहरण प्रस्तुत किया। कहा कि यूपीसीएल अपने कर्मियों को आधुनिक सुरक्षा उपकरण, मोबाइल टूल किट, ड्रोन सर्वे और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली उपलब्ध कराने को लगातार काम कर रहा है।

ताकि भविष्य में ऐसे काम और भी तेज और सुरक्षित तरीके से किए जा सकें। समारोह में चयनित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, सम्मान प्रतीक और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। साथ ही बाह्य एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि 11 हजार रुपए भेंट किए गए। इन्हें ऊर्जा वीर नाम दिया गया। इस अवसर पर निदेशक परिचालन एमआर आर्या, निदेशक परियोजना अजय अग्रवाल, निदेशक वित्त कमल शर्मा, आरजे मलिक, बीएमएस परमार, नरेंद्र सिंह बिष्ट, मोहित जोशी, शैलेन्द्र सिंह, वीके सिंह आदि मौजूद रहे।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More