तेजस्वी का चुनाव आयोग पर तीखा हमला, चुनाव बिहार में और फोर्स गुजरात की..आखिर क्यों!

Tejashwi Yadav

पटना। बिहार में दूसरे चरम की वोटिंग से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव बिहार में है पर आधे से ज्यादा फोर्स गुजरात से और बाकी दूसरे बीजेपी शासित राज्यों की भेजी गयी हैं,ऐसा क्यों? उन्होंने आगे कहा कि बिहार चुनाव में सुरक्षा बलों की 208 कंपनियां भाजपा शासित राज्य की लगाई गई हैं। सिर्फ पुलिस ही नहीं बल्कि ज्यादातर पुलिस ऑबजर्वर बीजेपी शासित राज्यों से बनाए गए हैं। तेजस्वी ने चुनाव आयोग से सवाल पूछा कि बंगाल तमिलनाडु झारखंड की पुलिस बिहार चुनाव में क्यों नहीं मंगवाई गई? उनके साथ सांसद मीसा भारती भी मौजूद रहीं।

ये भी पढ़े

दहेज हत्या में पति को फंसाया और बॉयफ्रेंड शुरु की रासलीला, पत्नी का शर्मनाक कारनामा

चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि समस्तीपुर में VVPAT पर्चियां सड़क पर पड़ी मिलीं। बीजेपी के लोग घबराए हुए हैं। गृहमंत्री पटना में डेरा बनाए हुए हैं। कई बड़े-बड़े अधिकारियों को बुलाया गया है, निर्देश दिए गए हैं कि कहां गड़बड़ी करनी है। ये भी बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले किन-किन लोगों को उठाना है। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की ये बौखलाहट बता रही है कि ये लोग जाने वाले हैं। हम लोगों की पैनी नजर है। ये सूचना हमें उन्हीं अधिकारियों से मिली है, जिन्हें ये निर्देश दिए गए हैं। 4 दिन बाद भी चुनाव आयोग ने पहले फेज में कितने महिला और पुरुष मतदाताओं ने वोटिंग की इसका आंकड़ा नहीं दिया है। आखिर चुनाव आयोग ये सब क्यों छिपा रहा है।

ये भी पढ़े

सुहागरात भी नहीं मना पाया दुल्हा, घटी ऐसी घटना कि हो गई मौत, जानें क्या है मामला

पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने कहा कि, हमलोग विकास की बात कर रहे हैं। पीएम कट्टे की। पता नहीं वो कौन सी वेब सीरीज देख रहे हैं। पीएम ने आपराधिक छवि के लोगों के साथ मंच साझा किया। सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी विपिन शर्मा से एयरपोर्ट पर मिले और पीठ थपथपाई। प्रधानमंत्री ने अनंत सिंह, हुलास पांडेय जैसे बाहुबलियों के लिए भी प्रचार किया। उन्होंने मैंने सबसे अधिक 171 सभाएं की हैं। कोई ऐसा जिला, ब्लॉक नहीं बचा जहां हम नहीं गए। लोगों का मूड बदलाव का है। 20 साल पुरानी सरकार को बदलना है। 20 साल राज करने के बाद भी एनडीए सरकार ने बिहार को सबसे पीछे किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार के लोग इस बार इतिहास रचने जा रहे है। बिहार में 2 उप मुख्यमंत्री हैं, उनसे हमने सदन में पूछा कि, बिहार किस चीज में आगे है। वो बता दो। दोनों में से कोई नहीं बता पाया।

Spread the love

Muzaffarpur
Bihar homeslider

गंडक की बाढ़ से मुजफ्फरपुर-छपरा NH-102 बंद, रेवा घाट के पास चार फीट पानी

Muzaffarpur: गंडक नदी के बढ़े जलस्तर के कारण मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में बाढ़ का असर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी मुख्य सड़कों तक पहुंचने के बाद प्रशासन ने मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग (NH-102) पर यातायात नियंत्रित कर दिया है। अंबारा चौक के पास बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई […]

Spread the love
Read More
Bihar

सारण में बाढ़ का कहर, 19 टीमें राहत-बचाव में जुटीं

Saran: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। प्रभावित इलाकों में लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने और जरूरतमंदों को सुरक्षित निकालने के लिए NDRF और SDRF की कुल 19 टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में […]

Spread the love
Read More
E20 Fuel News
Bihar

एथनॉल से वाहन नुकसान का दावा तथ्यों पर आधारित नहींः गडकरी

E20 Fuel News: पेट्रोल में एथनॉल की ब्लेंडिंग को लेकर जारी बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बिहार पहुंचे। पटना में आयोजित ‘बिहार इन्वेस्टर समिट 2026’ के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने E20 ईंधन को लेकर उठ रहे सवालों पर सरकार का पक्ष रखा। गडकरी ने कहा कि एथनॉल मिश्रित पेट्रोल […]

Spread the love
Read More