गजब ढा गया पनीर टिक्का, न बना पाने के कारण पति ने दिया तलाक…पत्नी हतप्रभ

Untitled 3 copy 14
  • पति बोला रोज आलू-बैगन बनाती है बीबी
  • बीबी पनीर टिक्का बना न पायी,पति ने दिया तलाक

एक मियां-बीबी में महज इसलिए तलाक हो गया क्योंकि पत्नी को पनीर टिक्का बनाना नहीं आता था। पति का दर्द था कि बीबी रोज आलू-बैगन और आलू-टमाटर की सब्जी ही बनाती है। खाने की इस मामली बात एक बड़े विवाद में बदल गयी और दोनों ने कोर्ट के बाहर समझौते से अलग होने का फैसला कर लिया। वहीं, पत्नी का कहना था कि पति मेरे बनाए खाने की कद्र नहीं करता।

ये भी पढ़े

रहस्यमय विद्या है ज्योतिष!…खाली नहीं जाते ज्योतिषशास्त्र के ये नियम

यह दिलचस्प मामला दिल्ली के शाहदरा के रहने वाले कमल और उसकी पत्नी स्वीटी का है। मेरठ के परतापुर में रहने वाली स्वीटी की शादी 4 साल पहले दिल्ली के शाहदरा निवासी कमल से हुई थी। कमल एक जूता फैक्ट्री में काम करता है। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच खाने को लेकर झगड़े शुरू हो गए। कमल का दर्द ये था कि पत्नी मजेदार खाना नहीं बना पाती। वहीं, स्वीटी कहती थी कि उसका पति उसके बनाए खाने की कद्र नहीं करता। धीरे-धीरे खाने को लेकर रोजाना झगड़े होने लगे। अपनी चाची के साथ परिवार परामर्श केंद्र पहुंची।

ये भी पढ़े

अश्लीलता का स्टंट और बेहूदगी का रोमांचः कार में ही कपड़े उतार कर अश्लील हरकत करती रही लड़की, वीडियो वायरल

खाने को लेकर तलाक तक पहुंची नौबत बचाने के लिए परामर्श केन्द्र पर उन दोनोंम की दो बार काउंसलिंग भी कराई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। तीसरी सुनवाई में दोनों ने तलाक का फैसला ले लिया। स्वीटी के माता-पिता नहीं हैं, वह अपने भाई-भाभी के साथ रहती है। पत्नी स्वीटी का कहना है कि कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने से अच्छा है कि बाहर ही समझौता कर लिया जाए। क्योंकि, अब न वह पति के घर जाना चाहती है और न ही कमल उसे रखना चाहता है। प्तनी स्वीटी का कहना है कि पति छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करते हैं वह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करता और मारपीट करने लगता था। कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते चले गए। एक बार जब मैं गर्भवती थी, तब भी कमल ने झगड़ा किया। इससे मेरा अबॉर्शन हो गया। उसके बाद मैंने ससुराल छोड़ दी। अब मैं उस घर में वापस नहीं जाना चाहती, जहां सिर्फ दर्द और अपमान मिला है।

ये भी पढ़े

OH No: एक नाबालिग, 10 हैवान और सात महीनों तक गैंगरेप, पढ़कर फट जाएगा कलेजा

वहीं पति कमल का कहना है कि स्वीटी रात-रात भर मोबाइल में चैटिंग करती है। मैंने कभी स्वीटी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया, परिवार को साथ रखने की कोशिश की। स्वीटी हर बात पर गुस्सा करती थी। वह मायकेवालों के कहने पर घर छोड़कर चली गई। स्वीटी को मोबाइल पर देर रात तक चैटिंग की आदत थी। इसको लेकर हमारा झगड़ा होता था। मैंने कई बार स्वीटी को मायके से वापस लाने की कोशिश की, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। अब हम दोनों को रिश्ते में विश्वास नहीं बचा, इसलिए दोनों का तलाक हो जाना चाहिए।

UP
Crime News homeslider Uttar Pradesh

UP के मुजफ्फरनगर में होटल के चिकन में निकली मरी हुई छिपकली, युवक की बिगड़ी हालत

लखनऊ। मुजफ्फरनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा होटल में चिकन खाने के दौरान उसमें मरी हुई छिपकली मिलने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल से मेरठ रेफर करना पड़ा। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर […]

Read More
Rain
Delhi homeslider National Weather

उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

बिहार में बारिश के आसार, कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज Rain देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने […]

Read More
EMI
Business homeslider

महंगाई का डबल अटैक! बढ़ सकती है EMI और रोजमर्रा का खर्च, क्या करे…मिडिल क्लास

EMI देश में महंगाई एक बार फिर आम लोगों की चिंता बढ़ाने लगी है। पेट्रोल-डीजल, गैस, बिजली और खाने-पीने की चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब सीधे मिडिल क्लास की जेब पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहीं, तो आने […]

Read More