यूपी में सड़कें हत्यारों से भी बेरहम, कई जिलों में कट और चौराहा बने एक्सीडेंट प्वाइंट

Accident NayaLook
  • यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, 24 घंटों में 26 मौतें, दो दर्जन से अधिक जख्मी
  • सड़क सुरक्षा की कवायद विभाग की फाइलों में लगा रहा गोते
  • लापरवाही का नतीजा, जा रही लोगों की जानें

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी की सड़कें हत्यारों से भी बेरहम होती जा रही है। हत्या की तुलना में यहां छह या सात गुना मौतें सड़क हादसों में हो रही हैं। देश के सबसे बड़े राज्य के लिए दुर्भाग्य है कि यहां कोई दिन बाकी नहीं है, कहीं वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत तो कहीं डिवाइडर तो कहीं राजमार्गों पर बने कट लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बीते 24 घंटों के भीतर से अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक लोगों की सड़क हादसों में मौतें हुई, जबकि कईयो घायल हुए। बढ़ती भीड़ और बेतरतीब ट्रेफिक बने वजह काल के मुंह में समा जाते हैं।

ये भी पढ़े

महिला सिपाही से कहा- तूझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा

गौर करें तो जिस तरह से सड़क हादसों में मौतों के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है इससे साफ है कि कहीं न कहीं संबंधित विभाग की बेइमानी साबित हो रही है। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में की जा रही इंजीनियरिंग लोगों की जान की दुश्मन बन रही है। भव्य और सुंदर दिखने के लिए बनाए गए चौराहे या फिर जगह-जगह कट हादसे का सबब बन रहे हैं। आलम यह है कि आए दिन लोगों को को जाम से भी जूझना पड़ता है, वहीं सिलसिलेवार दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है। सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए वैसे तो हर साल यातायात सुरक्षा का आयोजन किया जाता है, लेकिन यह अभियान चंद कदमों पर चलने के बाद फिर थम जाती है, नतीजतन आए दिन लोगों के खून से यूपी की सड़कें लाल हो रही है।

ये भी पढ़े

बस्ती: वियाग्रा, कंडोम और नाबालिग…रूम के अंदर चौंकाने वाला नजारा

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व मंत्री सीके गुप्ता मां बनैलिया मंदिर पहुंचे:

नवरात्र में दर्शन कर भारत-नेपाल के ‘रोटी-बेटी’ संबंधों की तारीफ की नौतनवा में मां बनैलिया मंदिर में दर्शन करने पहुंचे नेपाल के पूर्व कैबिनेट मंत्री सीके गुप्ता, भारत-नेपाल के रोटी-बेटी संबंधों की सराहना की उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa : पड़ोसी देश नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक सीके गुप्ता रविवार […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बीकेटी: उधारी की रकम मांगने पर एक नाबालिग सहित तीन लोगों ने की जमीन कारोबारी की हत्या

दो कातिल गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में घटना में इस्तेमाल दो बड़े पत्थर, खून से सनी ईंट, लोहे का हथौड़ा, एक मोटरसाइकिल व 1100 रूपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : 12 अक्टूबर 2026 की रात बीकेटी थाना क्षेत्र के अचरामऊ गांव के पास पगडंडी पर जिस युवक की खून लथपथ बोरे […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

दर्दनाक: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत

 दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, PM मोदी ने जताया शोक Calcuta : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में […]

Spread the love
Read More