पति के खिलाफ दहेज हत्या का दर्ज हुआ मुकदमा

Untitled 18 copy 4
  • मंगलवार की सुबह कमरे के अंदर फंदे से सन्दिग्ध परिस्थियो में लटकता मिला था शव
  • महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी का मामला
  • कुशीनगर जिले के मृतका के पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

आशुतोष मिश्रा

संत कबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी में प्रेम विवाह करके पति के साथ रह रही महिला का शव मंगलवार सुबह फंदे से सदिग्ध परिस्थियो में लटकता हुआ मिला था। इस मामले को लेकर अलग अलग चर्चा हो रही थी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र वार्ड नम्बर 20 शहीद भगत सिंह नगर के रमेश गुप्ता पुत्र केशव गुप्ता ने पुलिस तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी अनामिका ने महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी निवासी रत्नेश राय पुत्र शिव प्रसाद राय के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए मेरी बेटी से दो लाख रुपया और एक बाइक की मांग करने लगे।

वादी के अनुसार बेटी के कहने पर दो बार पैसा दिया था। दामाद शराबी प्रवृत्ति का होने चलते अक्सर दहेज के लिए अनामिका की बार बार पिटाई करता रहता था। मंगलवार सुबह को अनामिका का शव सन्दिग्ध परिस्थियो में फंदे से झूलता हुआ मिला है। पुलिस तहरीर के आधार पर पति रत्नेश राय पुत्र शिव प्रसाद राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Untitled 3 copy
Crime News

उन्नाव: पड़ोसी ने कारोबारी को चाकू मारकर किया जख्मी, इलाके में फैली सनसनी

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम सिकंदरपुर सरोसी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: सूबे में सिलसिलेवार हो रही सनसनीखेज घटनाओं की कड़ी में शुक्रवार देर रात उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी गांव में किसी बात को लेकर पड़ोसी शहबान बुजुर्ग कारोबारी नरेश […]

Spread the love
Read More