मिर्जापुर: छत्तीसगढ़ के बाद अब कालका एक्सप्रेस की चपेट में आकर छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Untitled 8 copy 4
  • चुनार स्टेशन रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना का मामला
  • पुलिस और रेल प्रशासन मामले की छानबीन में जुटा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बिलासपुर छत्तीसगढ़ में मंगलवार को मालगाड़ी और एक्सप्रेस की आमने-सामने की हुई टक्कर में आठ लोगों की व कई लोगों के घायल होने का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन के पास बुधवार कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर एक खौफनाक मंजर सामने आया है। यहां हावड़ा-कालका मेल एक्सप्रेस की चपेट में आकर छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत होगई। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु रेलवे लाइन पार कर रहे थे तभी दनदनाती हुई चली आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रेन श्रधालुओं को कुचलते हुए चली गई।

 

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब नौ बजे सोनभद्र की ओर से आ रही गोमो-प्रयागराज बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। ट्रेन से उतरे श्रद्धालु, जो कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान के लिए चुनार आए थे। बताया जा रहा है कि ओवर ब्रिज पर अधिक भीड़ देख अन्य श्रधालु रेलवे लाइन पार कर जा रहे थे कि तभी तेज़ रफ़्तार से आ रही ट्रेन की चपेट छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालुओं के घायल होने की भी खबर आ रही है। रेल प्रशासन और पुलिस मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।

Spread the love

Crime News

“प्राइवेट तस्वीरों ने उजाड़ दी तीन जिंदगियां, शादी से तीन दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने दी जान”

 Mysuru Triple Suicide :  कर्नाटक के मैसूर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शादी की खुशियों से सजा एक घर देखते ही देखते मातम में बदल गया। शादी से महज तीन दिन पहले एक युवती की निजी तस्वीरें उसके मंगेतर तक पहुंचा दी गईं, जिसके बाद रिश्ते में […]

Spread the love
Read More
Bihar Crime News

सहरसा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा, महिला समेत सात लोग हिरासत में

Guest House Raid : बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए गेस्ट हाउस पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान एक महिला और छह पुरुषों को हिरासत में लिया गया, जबकि मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस के […]

Spread the love
Read More
Crime News Maharastra

चेतन से प्यार, केतन से सगाई ,प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को उतारा मौत के घाट

  Lohagarh Fort Murder Case :  महाराष्ट्र के लोहागढ़ किले में हुई एक कथित दुर्घटना ने उस समय सनसनीखेज मोड़ ले लिया, जब पुलिस जांच में सामने आया कि 26 वर्षीय कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या हो सकती है। इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और […]

Spread the love
Read More