ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

Untitled 23 copy

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उठा पटक चलता रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 200 अंक से अधिक फिसल गया। हालांकि एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,851.97 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह नैस्डेक 101.33 अंक यानी 0.43 प्रतिशत उछल कर 23,826.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 112.95 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,223.73 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

ये भी पढ़े

डिप्टी कमिश्नर चाचा और भतीजी में हुआ इश्क फिर ले लिए सात फेरे

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के कारोबार के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9,701.37 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,109.79 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, DAX इंडेक्स 174.11 अंक यानी 0.72 प्रतिशत उछल कर 24,132.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। हैंग सेंग इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,216 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,291.90 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 4,444.86 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

ये भी पढ़े

अनोखी गर्लफ्रेंड : Hi Honey! Miss you Darling बोला और पास आते ही धरदबोचा

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 122 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,797 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 131.23 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 28,203.36 अंक के स्तर पर आ गया है। कोस्पी इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल ये सूचकांक 1.83 प्रतिशत फिसल कर 4,145.80 अंक के स्तर तक आ गया है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 281.34 अंक यानी 0.54 प्रतिशत लुढ़क कर 52,130 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.20 प्रतिशत टूट कर 1,306.19 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.19 प्रतिशत फिसल कर 3,969.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Business

पूर्वी यूपी में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में दर्ज कराई सबसे अधिक बढ़त : ट्राई

जियो होम ब्रॉडबैंड में भी पहले स्थान पर, अगस्त 2026 में 5G FWA बेस में जोड़े सर्वाधिक उपभोक्ता Lucknow:  रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में अधिकतम वायरलेस उपभोक्ता जोड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अपना नंबर एक स्थान मजबूत किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार अगस्त में जियो 4.52 करोड़ […]

Spread the love
Read More
Business Uttar Pradesh

2094 लाभार्थियों को मिला 43 करोड़ का ऋण, योजनाओं से बढ़ेगा रोजगार और कारोबार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारतीय स्टेट बैंक ने सितंबर में विभिन्न शासकीय योजनाओं और प्राथमिकता क्षेत्र के तहत जिले के 2,094 लाभार्थियों को 4,307.86 लाख रुपये (करीब 43.08 करोड़) का ऋण स्वीकृत किया। विकास भवन सभागार में वृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित […]

Spread the love
Read More
Gold Price Today
Business

सितंबर की गिरावट के बाद सोने ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर ₹1.50 लाख के पार भाव

Gold Price Today: सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। एक अक्टूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने ने दोबारा ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर लिया। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़त के साथ कारोबार करती नजर आई। सितंबर में सोने की कीमतों में […]

Spread the love
Read More