सरकार वोडाफोन आइडिया के सभी AGR बकाये पर कर सकती है पुनर्विचार : उच्चतम न्यायालय

Supreme court NayaLook

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत देते हुए कहा कि सरकार कंपनी के समायोजित सकल राजस्व (AGR) से जुड़े सभी बकाया पर पुनर्विचार कर सकती है और राहत केवल वित्त वर्ष 2016-17 के अतिरिक्त AGR बकाये तक ही सीमित नहीं होगी। मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने 27 अक्टूबर के अपने आदेश में हुई त्रुटि को स्पष्ट करते हुए कहा कि वोडाफोन आइडिया ने अपनी अपील में केवल अतिरिक्त AGR की देनदारी नहीं, बल्कि सभी AGR बकायों के पुनर्मूल्यांकन की भी मांग की थी। वोडाफोन आइडिया के वकील ने शीर्ष अदालत से कहा कि पिछले आदेश के छठे पैरा में त्रुटि हुई है, जिसमें कहा गया था कि कंपनी ने केवल अतिरिक्त AGR देनदारी के लिए राहत मांगी है।

ये भी पढ़े

डिप्टी कमिश्नर चाचा और भतीजी में हुआ इश्क फिर ले लिए सात फेरे

इस पर न्यायालय ने स्पष्ट किया कि वोडाफोन आइडिया की याचिका में राहत का दायरा सभी बकाया देनदारी को शामिल करता है। न्यायालय के इस स्पष्टीकरण से अब केंद्र सरकार को वोडाफोन आइडिया के सभी AGR बकायों पर पुनर्मिलान और राहत देने का रास्ता मिल गया है। कर्ज के बोझ से डूबी कंपनी पर अतिरिक्त AGR बकाया लगभग 9,450 करोड़ रुपये का है जबकि दूरसंचार विभाग की उससे कुल AGR मांग मार्च, 2025 तक 83,500 करोड़ रुपये की है। सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि दूरसंचार कंपनी में सरकार की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होने और 20 करोड़ ग्राहकों के हितों को देखते हुए सरकार कंपनी के मुद्दों पर दोबारा विचार करने को तैयार है।

ये भी पढ़े

अनोखी गर्लफ्रेंड : Hi Honey! Miss you Darling बोला और पास आते ही धरदबोचा

मुख्य न्यायाधीश ने आदेश में कहा कि केंद्र सरकार ने इस कंपनी में महत्वपूर्ण इक्विटी निवेश किया है और यह लाखों उपभोक्ताओं को प्रभावित करता है। इस लिए, हम सरकार को पुनर्विचार करने और जरूरी कदम उठाने से नहीं रोक सकते हैं। AGR के आधार पर दूरसंचार कंपनियां सरकार को लाइसेंस शुल्क और स्पेक्ट्रम शुल्क का भुगतान करती हैं। इस पर विवाद 2000 के दशक से ही चलता आ रहा है कि AGR में गैर-दूरसंचार आय को भी शामिल किया जाए या नहीं।  उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2019  में AGR की परिभाषा को व्यापक रखते हुए सरकार के पक्ष में फैसला दिया था जिसके बाद वोडाफोन आइडिया, भारती एयरटेल सहित कई दूरसंचार कंपनियों पर भारी बकाया देनदारी आ गई थी।

दिल्ली
Delhi

बारात में देरी पड़ गई भारी, बस ऑपरेटर पर लगा 64 हजार रुपये का जुर्माना

दिल्ली से एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बारात ले जाने वाली बस के लेट होने और रास्ते में खराब हो जाने के कारण बस ऑपरेटर को भारी जुर्माना भरना पड़ा। दिल्ली कंज्यूमर कमीशन ने इस मामले को गंभीर सेवा लापरवाही मानते हुए बस सेवा देने वाली कंपनी पर […]

Read More
Delhi Fire Tragedy
Delhi

Delhi Fire Tragedy : विवेक विहार में AC ब्लास्ट के बाद नौ लोगों की मौत

Delhi Fire Tragedy : दिल्ली के विवेक विहार इलाके में हुआ भीषण अग्निकांड राजधानी के सबसे दर्दनाक हादसों में से एक बन गया है। देर रात एक रिहायशी इमारत में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे  नौ लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। यह […]

Read More
गर्मी
Delhi homeslider National

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज : गर्मी से राहत,आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं और भीषण गर्मी से परेशान हो चुके हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रह सकता है। मौसम […]

Read More