Good News : दुधवा के लिए रोडवेज की AC बस सेवा शुरु

Untitled 17 copy 2
  • अभी 15 दिनों के लिए प्रयोग के तौर पर किया गया है शुरु

नया लुक संवादाता

लखनऊ। दुधवा नेशनल पार्क जाने वालों के लिए खुशखबरी। राजधानी के कैसरबाग बस अड्डे से दुधवा के लिए रोडवेज की AC बस सेवा शुरु हो गयी है। मंगलवार से प्रयोग के तौर पर 15 दिन के लिए इस सेवा को शुरु कर दिया गया है। अगर इसके बेहरतर परिणाम आएं तो इसे नियमित कर दिया जाएगा। दुधवा घूमने जाने वालों के लिए यह सेबा बेहद मुफीद साबित होगी क्योंकि इसमें आरामदेय यात्रा कम दामों में हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से इस आशय का प्रस्ताव पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह को यह प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव पर परिवहन मंत्री ने लखनऊ के कैसरबाग बस स्टेशन से दुधवा नेशनल पार्क तक वातानुकूलित 2X2 बाईपास बस सेवा संचालित कराने के आदेश दिए हैं। मंगलवार से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 15 दिनों के लिए ये एसी बस सेवा शुरू होने जा रही है।

ये भी पढ़े

अनोखी गर्लफ्रेंड : Hi Honey! Miss you Darling बोला और पास आते ही धरदबोचा

लखनऊ के कैसरबाग डिपो से दुधवा के लिए मंगलवार को पहली एसी बस रवाना कर दी गयी है। अवध डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि पहले दिन लखनऊ से दुधवा के लिए 12 यात्री गए। अब जैसे जैसे लोगों को इस बस सेवा की जानकारी मिलेगी वैसे-वैसे बस में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। फिलहाल इस बस सेवा को 15 दिन के लिए प्रयोग के तौर पर शुरु किया गया है और इसके सकारात्मक परिणाम आने के बाद इस बस का संचालन आगे भी जारी कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े

डिप्टी कमिश्नर चाचा और भतीजी में हुआ इश्क फिर ले लिए सात फेरे

अपर मुख्य सचिव व परिवहन निगम की चेयरमैन अर्चना अग्रवाल और उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक प्रभु एन. सिंह ने के मुताबिक अवध डिपो से यह नई वातानुकूलित बस सेवा कैसरबाग बस स्टेशन से सुबह आठ बजे चलकर सीतापुर बाईपास, लखीमपुर बाईपास होते हुए ये बस दोपहर डेढ़ बजे दुधवा नेशनल पार्क पहुंचेगी। वापसी में बस दुधवा नेशनल पार्क से दोपहर ढाई बजे लखीमपुर बाईपास, सीतापुर बाईपास से होते हुए रात आठ बजे लखनऊ के कैसरबाग बस स्टेशन पहुंच जाएगी। परिवहन विभाग के मुताबिक इन बसों AC का प्रति व्यक्ति किराया 487 रुपए होगा 227 किलोमीटर की दूरी यह बस तय करेगी।

Uttar Pradesh

बंगाल चुनाव परिणाम के बाद अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, I-PAC के साथ रणनीतिक साझेदारी खत्म

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। जहां एक तरफ INDI गठबंधन को बड़ा झटका लगा, वहीं इसका असर अब अन्य राजनीतिक दलों पर भी देखने को मिल रहा है। खासकर समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक अहम और रणनीतिक […]

Read More
अखिलेश यादव बनाम ओम प्रकाश राजभर
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

राजभर बनाम अखिलेश, बयानबाज़ी से सियासत गरम

नया लुक संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट के बाद दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। राजभर का तीखा हमला ओम प्रकाश राजभर ने […]

Read More
Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More