SIR : एक भी असली वोटर का वोट ना छिने

Elections NayaLook
शाश्वत तिवारी
 शाश्वत तिवारी

बिहार में हुए special revision ने साबित कर दिया, कि इस प्रक्रिया से मतदाताओं को कोई शिकायत नहीं है। चुनाव आयोग को न के बराबर शिकायतें मिलीं, इसीलिए voter list के revision का विरोध करने वालों के स्वर बदले हैं। जिन राज्यों में SIR (Special Intensive Revision) का ऐलान किया गया, वहां अगले साल से लेकर 2028 तक विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन खास बात ये है कि इसमें असम का नाम नहीं है, जबकि वहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार ने कहा कि असम में नागरिकता के लिए अलग नियम है, इसलिए असम में नागरिकता तय करने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में पूरी होगी।

ये भी पढ़े

डिप्टी कमिश्नर चाचा और भतीजी में हुआ इश्क फिर ले लिए सात फेरे

चुनाव आयोग के फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है। तमिलनाडु के CM एम.के. स्टालिन ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण बीजेपी की साजिश है, लेकिन वो ये साजिश को अपने राज्य में कामयाब नहीं होने देंगे। स्टालिन ने आरोप लगाया कि लोगों से मतदान का अधिकार छीनने का काम बीजेपी बिहार में कर चुकी है, इसलिए DMK तमिलनाडु में लोगों को SIR के खिलाफ जागरूक करेगी।

ये भी पढ़े

बिहार चुनाव में नया खट-राग, मनोज तिवारी बोले,नतीश ही CM चेहरा

केरल सरकार ने भी चुनाव आयोग के फैसले का विरोध किया है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि बीजेपी के इशारे पर हो रहे SIR को वाम लोकतांत्रिक मोर्चा कभी मंजूर नहीं करेगा। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तो कई महीनों से लगातार कह रही हैं, कि वो बंगाल में किसी का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटने देंगी। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ क्षण पहले ममता बनर्जी ने दस जिलों के जिला कलक्टर समेत 61 IAS अफसरों और पश्चिम बंगाल लोकसेवा के 145 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें तो कोई शक नहीं कि Voter List Revise होनी चाहिए। जो लोग दुनिया छोड़ गए या दूसरे शहर में Shift हो गए, जिनके नाम पर कई वोट बने हैं, उनके नाम काटे जाने चाहिए, नए Voters के नाम जोड़े जाने चाहिए।

ये भी पढ़े

पीके ने उलझा दिया है बिहार चुनाव

बिहार में हुए Special Revision ने साबित कर दिया, कि इस प्रक्रिया से मतदाताओं को कोई शिकायत नहीं है। चुनाव आयोग को न के बराबर शिकायतें मिलीं, इसीलिए Voter List के Revision का विरोध करने वालों के स्वर बदले हैं। ये ज़रूरी है कि List Revise करने की प्रक्रिया पारदर्शी हो। अगर किसी को ऐतराज हो तो बिना बाधा के उसकी सुनवाई हो। एक भी Genuine Voter से उसका वोट देने का अधिकार न छिने, और एक भी फर्जी Voter को वोट देने का अधिकार न मिले।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं)

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन 12 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सिमडेगा-गुमला-लोहरदगा के लिए खुलेगा रेल कनेक्टिविटी का रास्ता

धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन की DPR तैयार, 291.881 किमी लंबी होगी परियोजना Ranchi : रेल सुविधा से वंचित झारखंड के सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जैसे जिलों के लिए नई रेल कनेक्टिविटी का रास्ता खुलने जा रहा है। धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो गई है। दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के बिलासपुर […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

रात तीन बजे क्यों खुलती है नींद? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

New Delhi: रात में अचानक नींद खुल जाना आम बात है, लेकिन कई धार्मिक मान्यताओं में रात के कुछ समय को विशेष आध्यात्मिक महत्व दिया गया है। खासतौर पर रात तीन बजे के आसपास नींद खुलने को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। कुछ लोग इसे ईश्वर से जुड़ने और आध्यात्मिक ऊर्जा का समय […]

Spread the love
Read More