ज्वैलर्स शॉप में लाखों की चोरी, 65 हजार की नकदी ले उड़े बदमाश

Choree
  • चोरों की तलाश में CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
  • महाराजपुर क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कानपुर जिले महाराजपुर थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान से चोरों ने शनिवार भोर शटर तोड़कर करीब 30 लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। शनिवार सुबह आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो दुकानदार को सूचना दी। साथ ही बड़ी संख्या में आसपास ग्रामीण घटनास्थल पर जुटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़े

पति की हत्यारान ने उठाया ऐसा कदम कि लोग रह गए सन्न, जानें पूरा मामला

एसीपी चकरी अभिषेक पांडे के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे भोलेंद्र चंद्र वर्मा की ज्वेलर्स की दुकान है। दुकानदार के मुताबिक शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर टूटा होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि दुकान से नगदी और सोने-चांदी के आभूषण गायब हैं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद चोरी की घटना शनिवार भोर करीब 3:20 बजे होने की जानकारी हुई।

ये भी पढ़े

बदनीयत भाई को मां ने दी खतरनाक सजा, काट दिया प्राइवेट पार्ट

CCTV कैमरों में काले रंग की बाइक से आए चोर दुकान का शटर तोड़कर उसमें घुसते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। करीब 25 मिनट तक चोर दुकान में रहे। दुकानदार भोलेंद्र चंद्र वर्मा के मुताबिक चोर 30 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर और 65 हजार नगदी ले गए हैं। एसीपी चकरी अभिषेक पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Spread the love

Telangana
Crime News homeslider National

कैसा घोर कलयुग! बेटे के द्वार पर मां बाप का धरना

Telangana  के मियापुर स्थित इंदिरा रेड्डी ऑलविन कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने ही बेटे और बहू के खिलाफ उनके मकान के बाहर धरना दिया। दंपत्ति का आरोप है कि बेटे और बहू ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और कथित तौर पर घर से बाहर निकाल दिया। बुजुर्ग दंपत्ति की […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More