आंध्र के मंदिर मे एकादशी पर बड़ा हादसा, भीड़ ने एक-दूसरे को कुचला

Untitled 2 copy 1
  • करीब 20-25 लोगों के मरने की उम्मीद, कई घायल
  • मंदिर प्रबंध की नाइंतजामी से हुआ हादसा

नया लुक ब्यूरो

अमरावती। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कासिबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार सुबह देवउत्थान-एकादशी पर उस समय चीख-पुकार और भगदड़ मच जब श्रद्धालु बदहवास होकर भाग रहे थे और भीड़ एक-दूसरे को कुचल रही थी। इस भगदड़ में मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आधिकारिक आंकड़ा तो सामने नहीं आया है पर हादसे के बाद की तस्वीरें बता रही हैं कि मृतकों की यह संख्या 20-25 से भी ज्यादा है। वीडियो फुटेज देखकर लगता है कि यह घटना मंदिर के संकरे सीढ़ीनुमा रास्ते पर भीड़ के दबाव में हुई थी। उस वक्त वहां हजारों भक्त पूजा-अर्चना के लिए एकत्र हुए थे कि अचानक भगदड़ मच गयी। श्रद्धालुओं की भीड़ एक-दूसरे को कुचले जा रही थी। वीडियो फुटेज में कई महिलाओं और बुजुर्गों को फूलों की टोकरी हाथ में थामे चीखते-चिल्लाते देखा जा सकता है। यह सब भीड़ में कुचल दिए गए।

ये भी पढ़े

देश के ‘राष्ट्र-विरोधी’ वांगचुक ‘टाइम’ के 100 प्रभावशाली शख्सियतों में शुमार

डिले पलासा मंडल के कासिबुग्गा में देवउत्थान एकादशी व्रत के उपलक्ष्य में भक्तों की भारी भीड़ मंदिर पहुंची। मंदिर प्रबंधन ने हर साल की तरह इस वर्ष भी विशेष पूजा का आयोजिन किया था। इसी दौरान संकरी सीढ़ियों पर अफरा-तफरी मच गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह मंदिर निजी प्रबंधन के अधीन है और एंडोमेंट्स विभाग के तहत नहीं आता है। प्रशासन के मुताबिक आयोजकों ने सभा के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी और जहां अनुमान से ज्यादा भक्त इकट्ठा हो गए थे। इतना ही नहीं जहां हादसा हुआ वह क्षेत्र अभी निर्माणाधीन था और मंदिर प्रशासन ने भीड़ के मद्देनजरबचाव के इंतजाम भी नहीं किए थे। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि कासिबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ से श्रद्धालुओं की मौत बेहद दर्दनाक है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैंने अधिकारियों को घायलों को उचित इलाज सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़े

दूल्हे की मां को दूल्हन के पिता से हुआ प्यार…दोनों हुए फरार

नायडू ने जिला प्रशासन और स्थानीय नेताओं को राहत कार्यों की निगरानी करने के लिए रवाना कर दिया है। उन्होंने लिखा कि कासिबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जो बेहद चौंकाने वाली है। एकादशी के दिन यह बड़ी त्रासदी है। मृतकों के परिवारों को मेरी गहरी शोक संवेदना। मंदिर 12 एकड़ में फैला है और दूर-दराज से भक्त आते हैं, लेकिन भीड़ प्रबंधन की कमी ने हादसे को आमंत्रित किया। यह घटना आंध्र प्रदेश में इस साल तीसरी ऐसी दुर्घटना है। इससे पहले जनवरी में तिरुपति में छह लोगों की मौत हुई थी, जबकि अप्रैल में विशाखापत्तनम के सिम्हाचलम मंदिर में दीवार ढहने से सात लोगों की जान गई।

ये भी पढ़े

‘तुमसे शादी करुंगी’…नाबालिग प्रेमी और महिला की अद्बभूत Love-Story

Spread the love

New Delhi
homeslider National

राष्ट्रीय सुरक्षा के फैसले केवल AI पर नहीं छोड़ सकते : राष्ट्रपति मुर्मु

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का इस्तेमाल विज्ञान, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियों समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसले पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़े जा सकते। उन्होंने बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच तकनीक के इस्तेमाल में संतुलित […]

Spread the love
Read More
Dehradun
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण और बिक्री पर रोक

Dehradun: उत्तराखंड सरकार ने गुटखा और तंबाकू-निकोटिन युक्त पान मसाले पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। 13 अक्टूबर 2026 से लागू इस आदेश के तहत प्रदेश में ऐसे उत्पादों का निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री नहीं की जा सकेगी। सरकार ने यह कदम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा नियमों […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

विश्व मानक दिवस कल, आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

New Delhi: विश्व मानक दिवस या अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस हर साल 14 अक्टूबर को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक अर्थव्यवस्था, उपभोक्ताओं और उद्योगों में मानकीकरण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यह मुख्य रूप से उन हजारों विशेषज्ञों, इंजीनियरों […]

Spread the love
Read More