यूपी की कानून व्यवस्था को चुनौती, मंत्री के काफिले पर हमला

Untitled 15 copy 21
  • मंत्री के एस्कार्ट को रोककर गाली-गलौज और अभ्रदता की

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उस वक्त सवाल खड़े हो गए जब योगी सरकार के एक समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड के काफिले पर ही कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इन युवकों ने समाज कल्याण राज्य मंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश की और एस्कॉर्ट टीम के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करने लगे। आगे बैरियर पर जब खुद मंत्री ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंची पर तब तक कार सवार वाहन छोड़कर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। वहीं इस घटना पर समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि “हमें नहीं पता कि उनकी मंशा क्या थी या वे कौन लोग थे. यह जांच का विषय है।

ये भी पढ़े

आशिक संग मिलकर मां ने अपने बेटे को उतारा मौत के घाट

यह घटना गुरुवार रात्रि रॉबर्ट्सगंज से डाला लौटते समय हुई। राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने बताया कि लोढ़ी टोल प्लाजा पार करने के बाद एक लखनऊ नंबर की कार उनके पीछे लग गई। कार सवार रास्ते में कई बार उनके वाहन को ओवरटेक करने और रोकने की कोशिश करते रहे। चोपन पुल से पहले एस्कॉर्ट गाड़ी के आगे निकलने के बाद गाड़ी की गति धीमी होते ही दो हमलावर सामने आ गए और शीशे और बोनेट पर मुक्के मारने लगे।

ये भी पढ़े

एक बार फिर उजागर हुई धर्मांतरण की कहानी, इस बार भी शादीशुदा हिंदू महिला ही मुसलमानों के निशाने पर

चालक ने स्थिति भांपते हुए गाड़ी नहीं रोकी और आगे बढ़ा दी। राज्यमंत्री ने बताया कि काफिले में शामिल एस्कॉर्ट टीम के साथ वाहन में सवार कुछ युवकों ने अपनी गाड़ी लगाकर एस्कॉर्ट टीम के सदस्यों को गाली-गलौज की। सोन नदी पुल पार करने के बाद मंत्री ने बैरियर पर वाहन रोककर पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर चोपन पुलिस प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार सवार वाहन छोड़कर भाग चुके थे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।

ये भी पढ़े

‘तुमसे शादी करुंगी’…नाबालिग प्रेमी और महिला की अद्बभूत Love-Story

वहीं घटना के सिलसिले में समाज कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि हमें नहीं पता कि उनकी मंशा क्या थी और वे कौन लोग थे? यह जांच का विषय है। वहीं पुलिस अधीक्षक एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि इस मामले में चोपन पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन सहित उसके मालिक अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। वाहन में दुद्धी निवासी शुभम सोनी और पंकज अग्रहरि भी मौजूद थे। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है, जबकि आरोपी दोनों अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।

Spread the love

Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी

Lucknow: उत्कर्ष लोक सेवा संस्थान की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने सुनवाई की। अदालत ने मामले में संबंधित उप जिलाधिकारियों को भी अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी। पांच वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की […]

Spread the love
Read More