स्वर्गाश्रम में गंगा नहाने गया बच्चा डूबा,सर्च ऑपरेशन जारी

नया लुक ब्यूरो

ऋषिकेश । स्वर्गाश्रम स्थित भागीरथी धाम के समीप एक बच्चे के गंगा में डूबने की खबर है। बच्चा अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। सूचना के बाद SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण शाम तक बच्चे का सुराग नहीं मिला।

ये भी पढ़े

शादी का झांसा देकर युवती से महीनों किया दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्रांतर्गत स्वर्गाश्रम जौंक निवासी आदित्य रतूड़ी (13) पुत्र दिनेश प्रसाद रतूड़ी गुरुवार को अपने अन्य साथियों के साथ शाम को बजे गंगा नदी में नहाने गया था। बताया गया कि नदी की गहराई का सही अनुमान न लगा पाने के कारण वह अचानक गहराई में चला गया और डूब गया।

ये भी पढ़े

कंडक्टर ने चलती बस में किया रेप

सूचना मिलते ही SDRF  की टीम मौके पर पहुंची। डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से टीम ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। टीम के डीप डाइवर्स ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन बालक का कुछ सुराग नहीं मिल सका। SDRF के इंसपेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि अंधेरा बढ़ने के कारण सर्च ऑपरेशन को फिलहाल रोक दिया गया है। बताया कि बच्चे की तलाश का अभियान कल सुबह फिर से शुरू किया जाएगा।

Spread the love

Tehri Garhwal Road Accident
accidents Crime News homeslider Uttarakhand

300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी…आठ की मौत, CM धामी ने जताया दुख

टिहरी। उत्तराखंड के टेहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंबा-कोटी मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में करीब आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर है। घटना नैल के पास की बताई जा रही है, जहां वाहन अचानक […]

Spread the love
Read More
Uttarakhand
Uttarakhand

Uttarakhand: फेरों से पहले गंगा आरती, ऋषिकेश में अनूठी पहल ने जीता सबका दिल

Uttarakhand: शादी से पहले इस युगल ने किया सराहनीय कार्य, चहुंओर चर्चा Uttarakhand: पहले गंगा आरती, फिर हुई इनकी शादी, जानें क्यों किया ऐसा कार्य Uttarakhand: उत्तराखंड में एक अनोखी और प्रेरणादायक शादी चर्चा का विषय बन गई है। अनीता ममगाई ने अपनी बेटी के विवाह को केवल एक सामाजिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा, […]

Spread the love
Read More
Uttarakhand

टिहरी झील में जलवा: अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स के दूसरे दिन खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

टिहरी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के तत्वावधान में टिहरी झील में आयोजित 25वें अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर का दूसरा दिन भी जोश और उत्साह से भरपूर रहा। देशभर से आई पुलिस टीमों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी क्षमता और कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ खेल […]

Spread the love
Read More