श्रीलंका में भारतीय अनुदान सहायता से महात्मा गांधी आदर्श गांव का उद्घाटन

Untitled 1 copy 62

शाश्वत तिवारी

कोलंबो। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और श्रीलंका के आवास, निर्माण एवं जलापूर्ति मंत्री डॉ. सुशील रणसिंघे ने अम्पारा में संयुक्त रूप से महात्मा गांधी आदर्श ग्राम का उद्घाटन किया। भारत की आर्थिक सहायता से निर्मित 24 घरों वाले इस ग्राम को 24 लाभार्थी परिवारों को सौंप दिया गया। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने 30 अक्टूबर को एक बयान में कहा आदर्श ग्राम आवास परियोजना भारत सरकार के अनुदान सहायता से श्रीलंका के आवास, निर्माण एवं जल आपूर्ति मंत्रालय के साथ मिलकर द्वीप के सभी 25 जिलों में क्रियान्वित की जा रही है। इस परियोजना के लिए अक्टूबर 2017 में भारत सरकार और श्रीलंका सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस परियोजना में श्रीलंका के 600 निम्न-आय वाले परिवारों के लिए आवास सुविधाएं शामिल हैं, जिनमें जिला आवास समितियों द्वारा चुने गए परिवारों के लिए प्रत्येक जिले में 24 घरों वाला एक आदर्श गांव शामिल है।

उच्चायोग ने कहा इस परियोजना के अंतर्गत पहले ही 16 जिलों में आदर्श गांवों का उद्घाटन और हस्तांतरण किया जा चुका है, जिनमें बट्टिकलोवा, वावुनिया, जाफना, कैंडी, गम्पाहा, अनुराधापुरा, बादुल्ला, मटाले, पुट्टलम, कोलंबो, त्रिंकोमाली, मोनारागला, किलिनोच्ची, मन्नार, मुल्लैथिवु और रत्नापुरा शामिल हैं। परियोजना की प्रगति लगभग 98% है और शेष आदर्श गांवों का भी जल्द ही उद्घाटन और लाभार्थियों को हस्तांतरण किए जाने की उम्मीद है।

शादी का झांसा देकर युवती से महीनों किया दुष्कर्म

इसके साथ ही भारतीय राजयनिक झा ने अम्पारा जिले के कलमुनाई में छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आठ स्कूलों को अध्ययन मेज़ें और कुर्सियां भी भेंट कीं। बता दें कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति का अनुसरण करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में श्रीलंका की मदद करता रहता है।

पत्नी ने सेक्स से किया मना पति ने छत से फेंका

दो दिन पहले ही भारतीय उच्चायुक्त ने अम्पारा जिले के पोट्टुविल संभाग के कोमारी गांव में एक आरओ जल संयंत्र और एक बस शेल्टर का उद्घाटन किया था। भारत सरकार द्वारा दान किए गए इस संयंत्र से गांव और उसके आसपास के लगभग 1000 लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं बस शेल्टर, जो भारत की जनता की ओर से एक उपहार है, सभी क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक लाभान्वित करेगा।

Spread the love

Barrier Lake Hazard
homeslider International

नेपाल में बाढ़ के बीच नई आफत, 72 घंटे में टूट सकती है बैरियर झील

Barrier Lake Hazard: नेपाल और तिब्बत सीमा क्षेत्र में पहले से जारी बाढ़ और भूस्खलन के बीच अब एक और संभावित खतरे ने चिंता बढ़ा दी है। चीन के अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र के ऊपरी हिस्से में बनी एक बैरियर झील को लेकर चेतावनी जारी की है। अधिकारियों के मुताबिक, झील में लगातार पानी बढ़ […]

Spread the love
Read More
Myanmar Job Scam
International

म्यांमार जॉब स्कैम: चंगुल से छूटे तीन भारतीय, अब तक 2,521 की वतन वापसी

शाश्वत तिवारी Myanmar Job Scam: म्यांमार के कुख्यात म्यावाडी क्षेत्र में सक्रिय अवैध साइबर अपराध नेटवर्क और ऑनलाइन जॉब स्कैम के चंगुल में फंसे तीन और भारतीय नागरिकों को सफलतापूर्वक मुक्त कराकर सुरक्षित भारत वापस लाया गया है। म्यांमार और थाईलैंड में स्थित भारतीय मिशनों के कूटनीतिक प्रयासों और त्वरित सुरक्षा समन्वय के चलते इन […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider International

बाढ़ से घिरे नेपाल को भारत की मदद, जयशंकर ने की समीक्षा

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक बार फिर संकट के समय नेपाल के लिए ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ की अपनी ऐतिहासिक भूमिका को निभाया है। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन की विभीषिका से निपटने के लिए भारत सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 […]

Spread the love
Read More