अफसर ने महिला PRD जवान के कपड़े फाड़े, बवाल

Untitled 4 copy 48

नया लुक ब्यूरो

रुद्रप्रयाग । युवा कल्याण विभाग में PRD की महिला जवान ने अफसर पर अभद्रता करने और धक्का देकर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। इस घटना का कथित वीडियो भी वायरल हो रहा है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में युवा कल्याण विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रांतीय रक्षक दल (PRD) की एक महिला जवान ने विभाग के युवा कल्याण अधिकारी पर शारिरिक और मानसिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए।

ये भी पढ़े

सुनकर दिल जायेगा दहल: एक साथ 83 बच्चों की मां बनने जा रही है यह मंत्री…

महिला जवान ने कहा कि अधिकारी ने उनके साथ न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि जबरन धक्का देकर उनके कपड़े भी फाड़ दिए। इस घटना का कथित वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिससे लोगों में रोष है और बवाल बढ़ गया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस में दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े

सहकारी चीनी मिलों में घोटालों के जिम्मेदार होंगे रिटायर अफसर!

महिला जवान के अनुसार, वह विभागीय कार्य के सिलसिले में ऑफिस गई थीं, जहां अधिकारी ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि यह पहली बार नहीं था जब अधिकारी ने उनसे इस तरह का बर्ताव किया है। महिला जवान का कहना है कि उन्हें नियमित रूप से विभागीय कारणों से दफ्तर जाना पड़ता है, लेकिन इस बार स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गई।

Spread the love

homeslider Politics Uttar Pradesh

मसौली में सपा की PDA जन चौपाल, चुनावी तैयारी पर जोर

Masauli, Barabanki : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्षशील है जो हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर लोगो को मान सम्मान दिलाने में पीछे नही रहते है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप सभी लोग एकजुट होकर जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंके। उक्त बातें रविवार को विश्वनाथ मैरिज लान मसौली के प्रांगण में समाजवादी पार्टी विधानसभा जैदपुर […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More