श्रेयस अय्यर की हालत स्थिर, ICU से बाहर

Untitled 1 copy 60

सिडनी। भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की हालत में सुधार के संकेत मिले हैं। डॉक्टरों ने आज पुष्टि की है कि अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें सिडनी के एक अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) से बाहर कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान मैदान पर लगी गंभीर चोट के कारण आंतरिक रक्तस्राव के बाद 30 वर्षीय श्रेयस अय्यर को अस्पताल ले जाया गया था।

अय्यर को यह चोट फील्डिंग के दौरान लगी थी जब उन्होंने एलेक्स कैरी का शानदार कैच लेने के लिए पीछे की ओर डाइव लगाई थी। इस चोट के कारण उनकी बाईं पसली के नीचे गंभीर चोट आई, जिससे आंतरिक रक्तस्राव हुआ और शरीर के महत्वपूर्ण अंगों के काफी करीब चोट लगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम ने ड्रेसिंग रूम में लौटने पर अय्यर के महत्वपूर्ण मापदंडों में उतार-चढ़ाव के बाद तुरंत कार्रवाई की और उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया।

BCCI ने कल एक बयान जारी कर अय्यर की चोट की प्रकृति और गंभीरता की पुष्टि की। बयान में कहा गया है, “श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर 2025 को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय बाईं पसली के निचले हिस्से में चोट लग गई थी। उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्कैन से पता चला है कि उनकी तिल्ली में कट लग गया है। उनका इलाज चल रहा है, उनकी हालत स्थिर है और वे अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं।

बोर्ड ने यह भी पुष्टि की है कि भारतीय टीम के डॉक्टर अय्यर की दैनिक प्रगति पर नजर रखने के लिए सिडनी में उनके साथ रहेंगे। इसमें आगे कहा गया है, BCCI की मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से उनकी चोट की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। भारतीय टीम के डॉक्टर श्रेयस की दैनिक प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए सिडनी में उनके साथ रहेंगे।(वार्ता)

Spread the love

Vaibhav Suryavanshi
Sports

आयरलैंड के खिलाफ भी नहीं मिला मौका, वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस ने उठाए सवाल

Vaibhav Suryavanshi आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी देखने को मिली। टीम प्रबंधन के इस फैसले पर कई क्रिकेट प्रशंसकों ने सवाल उठाए और एक्स (पूर्व ट्विटर), इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी […]

Spread the love
Read More
IND vs IRE
Sports

बेलफास्ट में भारत को बड़ा झटका, आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत से क्रिकेट जगत हैरान

IND vs IRE आयरलैंड ने शुक्रवार को पहले T20 मुकाबले में मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को 34 रन से हराकर क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक दर्ज की। यह पहली बार है जब आयरलैंड ने किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत को हराने में सफलता हासिल की है। टॉस हारने के […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Suryavanshi
homeslider Sports

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा या नहीं? बैटिंग कोच के बयान से बढ़ा सस्पेंस

Vaibhav Suryavanshi भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 26 जून से होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले जिस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं, वह हैं 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी। पहली बार भारतीय टीम में जगह बनाने वाले वैभव के डेब्यू को लेकर फैंस […]

Spread the love
Read More