गोंडा : गहरे तालाब में डूब रहे भतीजे को बचाने गई बुआ की भी डूबकर मौत

Death
  • अस्पताल में घंटे भर पड़ा रहा शव, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गोंडा जिले के कटरा बाजार क्षेत्र स्थित के ग्राम पंचायत सेल्हरी मंडप के मजरे सूबेदार पुरवा तालाब में कमल पुष्प निकालने गया दिनेश का 10 वर्षीय बेटा रवि गहरे पानी में फंस कर डूब गया। भतीजे को डूबता देख उसके साथ गयी उसकी बुआ राधा उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई, लेकिन वह भी भतीजे के साथ गहरे पानी में डूब गयी। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे करनैलगंज क्षेत्र स्थित अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के डाक्टरों की लापरवाही के चलते दोनों की मौत हो गई। समय पर इलाज न मिलने से परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़े

कानपुर : छात्र खुद ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा मर जाओ या परिवार को मार दो…

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डेढ़ घंटे तक दोनों बच्चे स्ट्रेचर पर पड़े रहे, लेकिन कोई डॉक्टर देखने नहीं आया। जब उन्हे अस्पताल लाया गया था तो दोनों की सांस चल रही थी। अगर समय से डाक्टर उन्हे देख लेते और उपचार मिल जाता तो दोनों की जान बच सकती थी। आरोप है कि जब बच्चों को अस्पताल लाया गया तो अधिकतर डॉक्टर अस्पताल से गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े

उत्तर प्रदेश में सरपट दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 46 IAS अफसरों के तबादले

Spread the love

copy
Crime News Uttar Pradesh

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया […]

Spread the love
Read More
Crime News

मड़ियांव में केजीएमयू कर्मी समेत दो की हत्या, पांच गिरफ्तार

शवों को घाघरा नदी में फेंका, पांच हत्यारे गिरफ्तार जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर किया था अपहरण पुलिस को मृतक पवन कुमार गर्ग की चेन, अंगुठी, घटना में इस्तेमाल दो चार पहिया वाहन व अन्य कागजात बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : एक सप्ताह पहले से लापता मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी 45 वर्षीय […]

Spread the love
Read More
Untitled 5 copy
Crime News

मलिहाबाद: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, बेता नाले में मिला शव

हत्या कर शव यहां फेंकें जाने की आंशका, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार ए अहमद सौदागर Lucknow: मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर दो बजे उसका शव बेता नाले में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम […]

Spread the love
Read More