भारत का यूएन मे ऐलान-हम अपना स्पेस स्टेशन स्थापित करेंगे

Untitled 18 copy 12

शाश्वत तिवारी

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में कहा कि हम अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम (गगनयान) की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही एक अंतरिक्ष स्टेशन (भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन) स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। भारत ने 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली समिति में ‘बाह्य अंतरिक्ष’ पर आयोजित एक विषयगत बहस के दौरान अपना वक्तव्य देते हुए यह जानकारी दी। बहस के दौरान वरिष्ठ सलाहकार अनमोल शेर सिंह बेदी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा भारत एक प्रमुख अंतरिक्ष-यात्रा करने वाला देश है। हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम के विकासात्मक और सुरक्षा संबंधी आयाम हैं। भारत ने 2023 में चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यान उतारा था। हम अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम (गगनयान) की तैयारी कर रहे हैं और आगे एक अंतरिक्ष स्टेशन (भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन) बनाने की योजना बना रहे हैं। भारत का मानना है कि बाह्य अंतरिक्ष हम सभी का है। हम एक पृथ्वी, एक परिवार हैं और हमारा एक भविष्य है।

बेदी ने कहा बाह्य अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ को रोकने (पारोस) के तरीकों पर मतभेद रहा है तथा आज भी है और इस सवाल पर भी मतभेद है कि क्या किसी विशेष दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। भारतीय विशेषज्ञों ने 2018-19 में और हाल ही में 2023-24 में आयोजित पारोस पर आगे के व्यावहारिक उपायों पर जीजीई में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसमें एक रिपोर्ट को सफलतापूर्वक अपनाया गया।

ये भी पढ़े

चार बच्चों के बाप का पांच बच्चों की मां से अफेयर, पत्नी ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

भारत ने ‘जिम्मेदार व्यवहार पर अंतरिक्ष खतरों को कम करने’ पर OEWG के कार्य में भी रचनात्मक रूप से भाग लिया है।निरस्त्रीकरण सम्मेलन में भारत के स्थायी मिशन के अनुसार, बेदी ने कहा कि बाह्य अंतरिक्ष में बल प्रयोग की संभावित सीमाओं पर भी व्यापक रूप से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘‘भारत अंतर्राष्ट्रीय कानूनी ढांचे को मजबूत करने और सुरक्षा, संरक्षा एवं स्थिरता को बढ़ाते हुए बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करने के वैश्विक प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़े

वर्दी का घमंड देखना है तो सोनभद्र पुलिस को देखिए, घायल को ही दौड़ाकर पीटा

दुबई
International

ईरान पर UAE के सीक्रेट अटैक का दावा, वॉल स्ट्रीट जर्नल रिपोर्ट से मचा हड़कंप

दुबई : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने हालिया संघर्ष के दौरान ईरान पर गुपचुप सैन्य हमले किए थे। हालांकि UAE ने सार्वजनिक रूप से […]

Read More
Untitled 6 copy
homeslider International

ट्रंप के तेवर और मोदी की चेतावनी! क्या दुनिया पर मंडरा रहा है तेल संकट का सबसे बड़ा खतरा?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त तेवर हैं, तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने, ईंधन की खपत कम करने और सोना खरीदने से बचने की अपील ने नए सवाल खड़े कर दिए […]

Read More
Untitled 4 copy
homeslider International

युद्ध के बीच चीन की ‘गुपचुप’ तैयारी! अनाज और खाद की जमाखोरी से बढ़ी दुनिया की चिंता

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है, वहीं कई देशों में ईंधन, खाद और जरूरी सामानों की सप्लाई पर संकट गहराता जा रहा है। वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित […]

Read More