पेपर लीक कांड में CBI ने मुकदमा दर्ज किया, चार आरोपी नामजद

Untitled 10 copy 27

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित पेपर लीक मामले में आखिरकार CBI  ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में खालिद, सुमन, साबिया और हीना को आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि देहरादून स्थित ACB शाखा में यह मुकदमा नकल विरोधी कानून के तहत दर्ज किया गया है। केस की जांच की जिम्मेदारी असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट राजीव चंदोला को सौंपी गई है।

ये भी पढ़े

100 साल पुराने शिव मंदिर में तोड़फोड़ से भड़का गुस्सा

ग़ौरतलब है कि 21 सितंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र से पेपर लीक होने की खबर सामने आई थी। इस खुलासे के बाद युवाओं ने परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठाते हुए उसी रात परेड ग्राउंड, देहरादून में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

ये भी पढ़े

वर्दी का घमंड देखना है तो सोनभद्र पुलिस को देखिए, घायल को ही दौड़ाकर पीटा

कई दौर की वार्ताओं के बावजूद जब कोई ठोस परिणाम नहीं निकला, तो पुलिस ने भी अपनी स्तर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस बीच शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एकल जांच आयोग का गठन किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। युवा लगातार सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े रहे। 29 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं धरनास्थल पहुंचे और युवाओं के बीच ही सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी।

ये भी पढ़े

चार बच्चों के बाप का पांच बच्चों की मां से अफेयर, पत्नी ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

अगले ही दिन शासन ने आधिकारिक पत्र जारी कर CBI  जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके बाद कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने भी जांच को मंजूरी दे दी। CBI अब पूरे मामले की तहकीकात करेगी कि पेपर लीक की साजिश कहां और कैसे रची गई, कौन-कौन इसमें शामिल था और कैसे यह नेटवर्क सक्रिय हुआ। जांच की बागडोर असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट राजीव चंदोला के हाथ में है।

Spread the love

Entertainment homeslider Uttar Pradesh

गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, माथे पर तिलक और हाथ में दूर्वा ने खींचा ध्यान Mumbai : बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मुंबई […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

गाजीपुर: चौदह लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पूर्व में चार लुटेरों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है लुटेरों ने जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर पीड़ित से की थी लूटपाट ए अहमद सौदागर Lucknow : गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीते 28 मार्च 2026 को गोरखपुर निवासी विश्वजीत सिंह को जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर चौदह लाख रुपए की […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि पर होगी लक्ष्मी की कृपा?

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। कारोबार से लाभ मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। मित्र से फायदा होगा। मन में प्रसन्नता बनेगी। दिन सामान्य रहेगा। मन चलायमान रहेगा। घर में सुख का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा, धन का लाभ नहीं, व्यस्तता बनी रहेगी। वृष : समय अनुकूल रहेगा। परिजनों में प्रसन्नता […]

Spread the love
Read More