भारतीय वनडे उपकप्तान श्रेयस की चोट और हुई गंभीर, ICU में भर्ती कराया गया

Untitled 8 copy 29

सिडनी। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को ICU में भर्ती कराया गया है। अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान बाईं पसली में चोट लग गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अय्यर की जांच में इंटरनल ब्लीडिंग पाई गई है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को भारत वापस लौटने के लिए फिट घोषित किए जाने से पहले कम से कम एक हफ्ते तक सिडनी के अस्पताल में रहना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरनल ब्लीडिंग के कारण संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अय्यर को दो-सात दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

ये भी पढ़े

वर्दी का घमंड देखना है तो सोनभद्र पुलिस को देखिए, घायल को ही दौड़ाकर पीटा

सूत्रों के अनुसार कि अय्यर का आकलन करने के बाद विशेषज्ञों ने जो कहा उसके आधार पर उन्हें ICU में कुछ और दिन बिताने पड़ सकते हैं या शायद एक हफ्ते तक उन्हें कड़ी निगरानी में रहना पड़ सकता है। उनके परिवार को भी इसके बारे में जानकारी दी गई है। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य सिडनी पहुंचकर उनका हालचाल पूछ सकते हैं। 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलियाई पारी के 34वें ओवर की चौथी गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच लपकने की कोशिश में अय्यर जमीन पर गिर पड़े थे। इसके बाद दर्द से कराहते हुए अय्यर को मैदान छोड़ना पड़ा था।

ये भी पढ़े

100 साल पुराने शिव मंदिर में तोड़फोड़ से भड़का गुस्सा

जब अय्यर ड्रेसिंग रूम लौटे तो उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था। रिपोर्ट आने के बाद पता चला है कि उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग हुई है। ऐसे में अय्यर को ICU में भर्ती करवाना पड़ा। सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को नौ विकेट से जीतकर भारत ने सीरीज का अंत एक-दो के साथ किया। टीम इंडिया सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा चुकी थी। ऐसे में यह मैच सम्मान बचाने के लिहाज से अहम था। रोहित शर्मा नाबाद 121 और विराट कोहली (नाबाद 74) की अटूट साझेदारी के दम पर भारत ने 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबला महज 38।3 ओवरों में अपने नाम कर लिया था।

ODI World Cup 2026
Sports

ODI World Cup 2026 डायरेक्ट एंट्री के लिए वेस्टइंडीज को करनी होगी बड़ी वापसी

ODI World Cup 2026 :  क्रिकेट प्रेमियों के लिए आने वाला समय बेहद रोमांचक होने वाला है। ODI World Cup 2026 भले ही अगले साल खेला जाना हो, लेकिन इसकी तैयारी और टीमों के बीच मुकाबला अभी से शुरू हो चुका है। इस बार विश्व कप में सीधी एंट्री हासिल करने के लिए ICC ODI […]

Read More
IPL 2026
Sports

IPL में पंजाब किंग्स की हार से बढ़ा तनाव, प्रीति जिंटा ने अफवाहों पर जताई नाराजगी

IPL 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स की टीम इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। टीम ने सीजन की शुरुआत लगातार जीत के साथ की थी और अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई थी। लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में लगातार हार के बाद अब टीम का प्लेऑफ में पहुंचना […]

Read More
Vaibhav Suryavanshi
Sports

Vaibhav Suryavanshi : रोटी बनाते हुए युवा क्रिकेटर ने जीता फैंस का दिल

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि उनका एक बेहद मजेदार और दिलचस्प वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजस्थान […]

Read More