खाई में गिरी पिकअप, तीन युवकों की मौत

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे मे तीन युवकों की जान चली गयी। पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। तीनो डोईवाला के बताये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, डोईवाला निवासी मोहन सिंह पुत्र तारा सिंह (25), प्रवीण राठौर पुत्र दिनेश कुमार (25) और ताराचंद्र पुत्र सुरेश चंद (24) बीती रात एशियन पेंट्स के गोदाम, कुआंवाला से पेंट और पुट्टी का सामान लेकर गोपेश्वर के लिए रवाना हुए थे। उन्हें 26 अक्टूबर की सुबह गोपेश्वर पहुंचना था, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे। सोमवार सुबह मोहन सिंह की मां बबली कौर ने पुलिस चौकी बछेलीखाल में अपने बेटे के लापता होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बेटे का फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। अंतिम मोबाइल लोकेशन साकनीधार क्षेत्र में मिली थी।

सूचना मिलने पर पुलिस बल और परिजन साकनीधार क्षेत्र में पहुंचे। तलाशी के दौरान तोता घाटी के पास दो पैराफिट टूटे हुए दिखाई दिए। नीचे खाई में देखने पर पेंट और पुट्टी का सामान बिखरा हुआ मिला। करीब 250 मीटर गहराई में एक पिकअप वाहन के अवशेष दिखाई दिए।

इसके बाद SDRF  व्यासी टीम को मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान खाई से तीनों युवकों के शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद पीड़ित परिजनों के परिवार मे कोहराम मच गया है।

Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More
homeslider Uttarakhand

CM धामी ने मंत्रियों के मध्य विभागों का किया बंटवारा

देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों […]

Read More
Analysis homeslider Uttarakhand

यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है और कैबिनेट का नया खाका बनाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक […]

Read More