अवैध संबंधों पर पत्नी के आरोप झूठे, हाईकोर्ट ने दी तलाक को मंजूरी

Untitled 5 copy 31

भोपाल। मल्टीनेशन कंपनी में कार्यरत एक व्यक्ति को हाईकोर्ट ने झूठे अवैध संबंधों के आरोप से राहत दे दी है। पत्नी की शिकायत पर हाईकोर्ट ने माना कि पति के चरित्र पर बिना सबूत संगीन आरोप लगाना ‘मानसिक क्रूरता’ है। इसी आधार पर कोर्ट ने शनिवार विवाह को शून्य घोषित करते हुए तलाक को मंजूरी दी।

ये भी पढ़े

आशिक के साथ रंगरलियां मनाती थी भारी, देवर बाधा बना तो मार दिया

बताते चलें कि चेन्नई निवासी तुषार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए बताया कि वह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत है और काम के सिलसिले में अक्सर देश-विदेश यात्रा करता है। 2002 में उसका विवाह भोपाल निवासी अश्विनी से हुआ था। तुषार ने आरोप लगाया कि पत्नी अश्विनी उसके चरित्र पर बार-बार संदेह जताते हुए अवैध संबंधों के झूठे आरोप लगाती रही।तुषार ने बताया कि पत्नी उसके क्रेडिट कार्ड का उपयोग करती है, लेकिन न तो घर की जिम्मेदारी निभाती है और न ही बच्चे का ध्यान रखती है। जब वह खर्चों को लेकर बात करता, तो अश्विनी भड़क जाती और उस पर गलत आरोप लगाने लगती थी।

ये भी पढ़े

बिहार चुनाव में नया खट-राग, मनोज तिवारी बोले,नतीश ही CM चेहरा

इस पर पति ने पहले यह मामला भोपाल फैमिली कोर्ट में दायर किया गया था, लेकिन अप्रैल 2024 में अदालत ने तलाक याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद तुषार ने हाईकोर्ट में अपील दायर की। जस्टिस विशाल धगट और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के बाद कहा कि पत्नी द्वारा पति पर अवैध संबंधों जैसे गंभीर आरोप लगाना और उन्हें सिद्ध न कर पाना ‘मानसिक क्रूरता’ की श्रेणी में आता है। अश्विनी ने पति के खिलाफ मद्रास के एक पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन काउंसलिंग के लिए उपस्थित नहीं हुई। इस पर अदालत ने पाया कि पत्नी के आरोप असत्य और निराधार थे, जिससे पति को मानसिक रूप से गहरी पीड़ा हुई। इस आधार पर कोर्ट ने तुषार की अपील स्वीकार करते हुए विवाह को शून्य घोषित कर दिया और तलाक को मंजूरी दे दी।

Spread the love

Mumbai
Crime News homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में CCTV से सामने आया घटनाक्रम

Mumbai: IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय BTech छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की मौत के मामले की जांच में CCTV फुटेज अहम कड़ी बनकर सामने आई है। क्राइम ब्रांच की टीम परीक्षा हॉल से लेकर कैंपस और हॉस्टल तक लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य साहिल की मौत से पहले […]

Spread the love
Read More
Entertainment homeslider Uttar Pradesh

गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, माथे पर तिलक और हाथ में दूर्वा ने खींचा ध्यान Mumbai : बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मुंबई […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

गाजीपुर: चौदह लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पूर्व में चार लुटेरों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है लुटेरों ने जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर पीड़ित से की थी लूटपाट ए अहमद सौदागर Lucknow : गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीते 28 मार्च 2026 को गोरखपुर निवासी विश्वजीत सिंह को जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर चौदह लाख रुपए की […]

Spread the love
Read More