चांदी के भाव में आया गिरावट जानें किन शहरों में…

Untitled 12 copy 17

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। आज इस चमकीली धातु की कीमत में 4 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आ गई है। इसके कारण देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में चांदी 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है। दिल्ली में आज चांदी की कीमत गिर कर 1,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं बेंगलुरु में चांदी 1,55,000 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 1,54,400 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

ये भी पढ़े

भांजे के प्रेम में पागल इस मामी ने किया थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, उठाया इतना खतरनाक कदम कि सुनकर उड़ जाएंगे होश

देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत अभी भी चेन्नई और हैदराबाद में है, जहां ये चमकीली धातु आज 4 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के बावजूद 1,70,000 रुपये के स्तर पर बनी हुई है। चेन्नई और हैदराबाद में चांदी पिछले 10 दिन के दौरान 37 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है। इन दोनों शहरों में 15 अक्टूबर को चांदी 2,07,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी, लेकिन अब इन दोनों शहरों में इसकी कीमत में 37,700 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आ चुकी है।

ये भी पढ़े

दो बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी के साथ उठाया ये खौफनाक कदम

वैश्विक बाजारों में चांदी का हाजिर भाव अपने उच्च स्तर से करीब 0.20 प्रतिशत गिर कर आज 48.59 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इसके साथ ही घरेलू सर्राफा बाजार में त्योहारी सीजन खत्म हो जाने के कारण सोना और चांदी की मांग में गिरावट आई है, जिससे उनकी कीमत भी गिरी है। बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि लंदन के सिल्वर मार्केट में चांदी की सप्लाई बढ़ने से अब उसकी उपलब्धता का संकट लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के कारोबारी जम कर मुनाफा वसूली कर रहे हैं। इस वजह से भी चांदी की कीमत में गिरावट का रुख बन गया है।( हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Petrol-Diesel Price Today
Business homeslider

आज पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट

Petrol Diesel Price Today :  देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज आम लोगों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि, आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

बर्गर सिंह ने असम में बढ़ाया विस्तार, राज्य में 25+ आउटलेट्स खोलने का लक्ष्य

New Delhi: भारत की होमग्रोन बर्गर QSR चेन बर्गर सिंह ने नॉर्थ ईस्ट के बाजार में अपनी विस्तार रणनीति को आगे बढ़ाते हुए असम के जोरहाट में अपना पहला आउटलेट शुरू किया है। कंपनी के लिए यह राज्य में दूसरा स्टोर है। ब्रांड का कहना है कि जोरहाट में नई शुरुआत असम के साथ-साथ पूरे नॉर्थ […]

Spread the love
Read More
UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More