एक मोटर सायकिल से टक्कर और हो गया धूं-धूं जलने लगी बस, कुरनूल हादसे की पूरी कहानी सामने आयी

Untitled 4 copy 43
  • 19 लोग जिन्दा जल गए थे बस में आग लगने से
  • मोटर-सायकिल के पीछे बैठे युवक ने बतायी पूरी दास्तान

कुरनूल। इस सच्चाई पर शायद ही कोई यकीन करे एक बाइक से टक्कर बस में इतनी भयंकर आग का कारण बनेगी जिसमें 19 लोग जिन्दा जल गए। हादसे के समय बस में 43 लोग सवार थे । पुलिस की जांच में ऐसा ही चौंकाने वाला तथ्य शामिल हुआ है। पुलिस ने इस हादसे के सारे सबूत भी जुटा लिए हैं और बाइक में पीछे बैठे युवक ने भी पूरी कहानी बता दी। यह युवक सौभाग्य से बाल-बाल बच गया और उसे महज मामूली चोटें ही आईँ।

ये भी पढ़े

गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मनाने गए होटल…डॉक्टर साहब की मौत

कुरनूल में गुए इस भयानक हादसे की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। बस हादसे की पुलिस जांच में मोटल सायकिल में पीछे सवार येरीस्वामी से पूछताछ के बाद हादसे के अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के दिन एर्रीस्वामी और शिवशंकर पल्सर बाइक पर सवार थे। वे आधी रात (लगभग दो घंटे) के बाद लक्ष्मीपुरम गांव से तुग्गली के लिए बाइक से निकले थे। रात में करीब 2 बजकर 25 मिनट पर उन्होंने केआईए शोरूम के पास एक पेट्रोल पंप पर 300 रुपये का पेट्रोल डलवाया। वहां से निकलने के कुछ ही देर बाद, शिवशंकर की बाइक चिन्नाटेकुरु के पास फिसल गया और सड़क के दाईं ओर डिवाइडर से टकरा गया।

ये भी पढ़े

हाथ पर लिखा सुसाइड नोट और होटल में दी जान…लेडी डॉक्टर ये कहानी

इस हादसे में शिवशंकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक मोटरसायकिल के पीछे सवार येरीस्वामी को मामूली चोटें आईं। इसी बीच उसने सड़क के बीच में पड़े शिवशंकर को किनारे खींचकर मोटर सायकिल उठाने की कोशिश कर ही रहा था तभी तेज रफ्तार से आ रही बस ने मोटर सायकिल को टक्कर मार दी। मोटर सायकिल बस में फंस गयी और बस के साथ कुछ दूर तक घिसने लगी।

मोटर सायकिल के सड़क पर घिसने के दौरान ही पता नहीं किस तरह से बस में आग लग गई। बस में आग लगती देखकर येरीस्वामी डर गया और अपने गृहनगर तुग्गली भाग गया। कुरनूल जिले के एसपी विक्रांत पाटिल ने कहा कि, उलिंडाकोंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बस दुर्घटना की आगे की जांच कर रही है।

Spread the love

Astrology homeslider

पितृ पक्ष: पूर्वजों को याद करने का पर्व

आज से पितृ पक्ष शुरू। पितृ पक्ष के इन 15 दिनों का असली वैज्ञानिक और दार्शनिक महत्व। Ancestors : भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक के इन 16 दिनों को हम ‘पितृ पक्ष’ या ‘श्राद्ध पक्ष’ के रूप में मनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आधुनिक होती इस दुनिया में इन […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सऊदी की सुरक्षा में उतरेगा पाकिस्तान

सऊदी के लिए पाकिस्तान का बड़ा ऐलान Islamabad/Rome : सऊदी अरब की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा है कि सऊदी अरब की रक्षा के लिए पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमताओं और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर सकता है। उनका यह बयान ऐसे वक्त […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More