गजब ढा रहा है बिकनी पहन कर गंगा में नहाती विदेशी महिला का वीडियो

Untitled 2 copy 42
  • गंगा में नहाने से सोशल मीडिया में बवाल, यूर्जस आमने-सामने

ऋषिकेश। देवभूमि ऋषिकेश के विख्यात लक्ष्मण झूला घाट से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर एक ऐसा शिगूफा छोड़ दिया है जिसको लेकर यूजर्स आपस में भी उलझने लग गए हैं। वायरल विडियो क्लिप में एक विदेशी महिला बिकिनी और फूलों की माला पहने गंगा नदी में स्नान करती दिख रही है। वीडियो में वह स्नान से पहले हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हुई भी दिखाई देती है। लेकिन जैसे ही यह वीडियो वायरल होने लगा वैसे ही लोगों के बीच बहस छिड़ गई। कुछ इसे श्रद्धा से जुड़ा कदम बता रहें है तो कुछ इसे धार्मिक असंवेदनशीलता करार देते हैं।

पवित्र नदी है कोई स्विमिंग पूल या बीच नहीं!

यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट किया जा रहा है। X पर इसे @VigilntHindutva से 20 अक्टूबर को शेयर किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – मां गंगा एक पवित्र नदी हैं, कोई बीच या स्विमिंग पूल नहीं है। एक बड़ा वर्ग महिला के इस व्यवहार से नाराज दिखा। उनका कहना है कि गंगा सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि आस्था का प्रतीक है और यहां आने वाले हर व्यक्ति को भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे लोग

इस पोस्ट को अब तक 52 लाख व्यूज और :छह हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। अधिकतर इस मुद्दे पर दो हिस्सों में बट गए हैं। कई यूजर्स ने महिला का बचाव करते हुए कहा कि- उसने किसी का अपमान करने का इरादा नहीं रखा था। एक यूजर ने लिखा वो श्रद्धा से नहा रही थी, फैशन दिखाने के लिए नहीं। दूसरे ने कहा कि यह दोहरे मापदंड क्यों? जब स्थानीय पुरुष कम कपड़ों में गंगा स्नान करते हैं तो कोई कुछ नहीं कहता, लेकिन विदेशी महिला पर सवाल उठ जाते हैं।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : आज आप अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। आज अपने आत्मविश्वास से अपने काम के रास्ते में आने वाली सभी कठिनाइयों को आप आसानी से पार कर सकेंगे। आपको सिर्फ अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक रखना होगा। कहीं दूर से आर्थिक […]

Spread the love
Read More
Mount Etna volcanic eruption
homeslider International

माउंट एटना में फिर ज्वालामुखी विस्फोट, लावा देखने उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़

Mount Etna volcanic eruption:  इटली के सिसिली द्वीप (ज्वालामुखी) पर स्थित माउंट एटना एक बार फिर सक्रिय हो गया है। यूरोप के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखियों में शामिल एटना से लगातार राख और लावा निकलने की खबर है। ज्वालामुखी की गतिविधियां बढ़ने के बाद जहां एक ओर स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ी है, […]

Spread the love
Read More
Trump Secret Rescue
homeslider International

ईरानी मिसाइल हमले के खतरे से ट्रंप को ऐसे निकाला गया, एयर फोर्स वन बना ‘डिकॉय’

Trump Secret Rescue: ईरानी मिसाइल के खतरे से ट्रंप को गुपचुप दूसरे विमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर जुलाई 2026 में तुर्की के अंकारा में NATO शिखर सम्मेलन के दौरान एक बेहद गोपनीय ऑपरेशन चलाया गया था। सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों को आशंका थी कि ईरान से जुड़े […]

Spread the love
Read More