जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन

Untitled 18 copy 10

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं को बारी-बारी सुनने के पश्चात संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों का हर संभव मदद करें। जिलाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान दिवस प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि किसान दिवस पर किसानों के समस्याओं पर विचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि खरीफ में खाद को लेकर कुछ दिक्कतें आयी और खाद वितरण को सुचारू रूप से करने के दृष्टिगत 415 दुकानों पर छापे मारे गए जिसमें 09 दुकानों का लाइसेंस रद्द किया गया और 40 से अधिक दुकानों को निलंबित किया गया है तथा FIR भी दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़े

DGP साहब निकले रसिया, अपनी बहू को प्रेम जाल में फँसाया, क्या होगा अब…

जिलाधिकारी ने बताया कि रबी की फसल हेतु खाद को लेकर नई व्यवस्था किया जा रहा है जिसमें रकबे के अनुसार किसानों को टोकन दे दिया जाएगा और किसान किसी भी साधन समिति या दुकानों से उचित रेट पर खाद ले सकते है। उन्होंने कहा कि रबी की फसल में मोटे अनाज जौ, चना, मक्का का उत्पादन कर सकते है जिसमें जौ की महत्ता अधिक है जो खाने से लेकर पूजा हवन के कार्य में प्रयोग किया जाता है। मोटे अनाज में पौष्टिकता ज्यादा मिलता जिससे रोग निरोधक भी है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान पराली हर हाल में नहीं जलाएंगे साथ ही यह भी बताया कि सेटेलाइट से ही क्षेत्र और खतौनी नम्बर से पराली जलाने की सूचना मिलती है जिस पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है। पराली जलाने के बजाय इक्कठा कर अन्य कार्यों में प्रयोग किया जाय ।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

उन्होंने कहा कि पहले समय में पराली की ढेर को देखकर बडे किसान की पहचान होती थी। उन्होंने कहा कि फसल की कटाई में हार्वेस्टर मशीन के साथ पराली प्रबंधन मशीन अवश्य होना चाहिए अन्यथा हार्वेस्टर मशीन के मालिकों के ऊपर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा किसानों को आश्वस्त किया गया है कि जो भी सीमावर्ती क्षेत्रों में पगडंडी के माध्यम से खाद की कालाबाजारी होती है उसपर हमारे पुलिस के जवान और एसएसबी द्वारा हरसंभव रोक लगाया जाएगा और आप किसानों से अपेक्षा है कि तस्करी संबंधी सूचना संज्ञान में आने पर मेरे cug number पर सूचना तुरन्त दे। उन्होंने ने भी किसानों से पराली न जलाने की अपील की अन्य किसानों को भी पराली न जलाने हेतु को जागरूक करें।

ये भी पढ़े

पार्टनर से बढ़ाना है प्यार तो कई बार करें सेक्स, शरीर में प्यार बढ़ाने वाले इतने हार्मोन हो जाएंगे एक्टिव

किसान दिवस पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा खाद की उपलब्धता की जानकारी देते हुए बताया कि डी ए पी, यूरिया की कोई कमी नहीं है,ए आर कापरेटिव ने बताया कि सभी सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है तथा अधिक समितियों पर खाद उपलब्ध भी है। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा खाद के उपलब्धता पर विस्तार पूर्वक बताया गया कि इस समय खाद की पर्याप्त उपलब्धता है फिर भी किसी प्रकार की शिकायत होने पर मेरे नंबर पर फोन करें उसपर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर जागरूक किसान जहीर खान, सुरेन्द्र पटेल, वीरेंद्र चौरसिया, हरिशंकर यादव, राजीव दुबे सहित अन्य किसानों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर डीडीओ बी एन कनौजिया, डीडी एजी संजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More