उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बद्रीनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य और देश की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की। राज्यपाल ने इस दौरान बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी प्रस्तुत करने पर राज्यपाल ने सिविक एमीनिटी सेंटर, सिविक कम्युनिटी सेंटर, अराइवल प्लाज़ा और हॉस्पिटल बिल्डिंग की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और कार्यों की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि बद्रीनाथ धाम में हो रहा विकास आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि मास्टर प्लान के कार्यों की प्रगति का फोटो सहित संपूर्ण डॉक्यूमेंटेशन तैयार कर प्रस्तुत करें। साथ ही शेष नेत्र झील और बद्रीश झील की सफाई व्यवस्था नियमित रखने तथा आस्था पथ पर लाइटिंग व अन्य सुविधाओं के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

राज्यपाल ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के बीच बेहतर समन्वय की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति के सदस्य, पंडा-पुजारी, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी सभी एक टीम भावना से कार्य कर रहे हैं, जिससे यात्रियों को सुगमता से दर्शन लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम का वातावरण अत्यंत दिव्य और ऊर्जा से परिपूर्ण है। यहां आकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव हुआ है। राज्यपाल ने सभी देशवासियों और विश्व के लोगों से इस पवित्र धाम में दर्शन करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़े

पुरानी रंजिश या जिस्म की दहकती आगः भाभी ने इंजीनियर देवर का प्राइवेट पार्ट काटा

homeslider National Uttarakhand

केंद्रीय गृह मंत्री शाह विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में आयोजित विभिन्न प्रदर्शनों का अवलोकन करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में सोलर सिस्टम लगाने वालों को बड़ा झटका, अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ दो रुपये प्रति यूनिट

देहरादून। उत्तराखंड में छत पर सोलर रूफटॉप लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई दरें लागू कर दी गई हैं। अब नेट मीटरिंग के तहत ग्रिड में भेजी जाने वाली अतिरिक्त (सरप्लस) बिजली के बदले ₹2 प्रति यूनिट का भुगतान किया जाएगा। यह नई दरें 20 अगस्त 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी।यह फैसला उत्तराखंड विद्युत नियामक […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड के सरकारी विभागों पर 104 करोड़ का बिजली बिल बकाया

देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों और कुछ निजी औद्योगिक इकाइयों पर कुल 104.57 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल सार्वजनिक कर दिए हैं। यह आंकड़ा 2 मार्च 2026 तक की स्थिति पर आधारित है। यूपीसीएल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बकाएदारों की विस्तृत सूची अपलोड कर दी है, […]

Read More