परिणीति और राघव चड्ढा के घर गूंजेगी किलकारी

Untitled 15 copy 13

लखनऊ। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा, माता-पिता बन गए हैं। दिवाली के जश्न के बीच परिणीति ने अपने पहले बच्चे बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के बाद से ही दोनों के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में बधाइयों का तांता लग गया है। पिछले कुछ समय से परिणीति अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं और इस दौरान वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहीं। हाल ही में उन्होंने अपने पति राघव के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा था। अब बेटे के जन्म के बाद यह जोड़ी खुशी से झूम उठी है।

ये भी पढ़े

ससुराल से लड़कर मायके गई पत्नी तो शौहर ले आया सौतन

दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, वो आखिरकार आ गया है। हमारा बेबी बॉय, हमारा बेटा। हम सच में इससे पहले की जिंदगी को अब याद भी नहीं रख सकते। हमारी बांहे, हमारे दिल भर गए हैं। परिणीति और राघव ने इस संदेश के साथ नजर न लगने वाला इमोजी भी शेयर किया। उनके पोस्ट पर कृति सेनन, अनन्या पांडे और कई बॉलीवुड सितारों ने बधाई संदेश भेजे।

ये भी पढ़े

दहेज में नहीं मिली भैंस, उठाया ऐसा कदम कि सुनने वाले रह गए दंग

परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी रचाई थी। उनकी शादी में न केवल करीबी दोस्त बल्कि कई नामचीन राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुई थीं। इनकी लव स्टोरी की शुरुआत साल 2022 में फिल्म ‘चमकीला’ के सेट पर हुई थी, जब पंजाब में शूटिंग के दौरान राघव उनसे मिलने पहुंचे थे। वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब, शादी के दो साल बाद, यह जोड़ा अपने जीवन के नए अध्याय मातृत्व और पितृत्व की शुरुआत कर चुका है।(हिन्दुस्थान समाचार)

ये भी पढ़े

दो टूक : सात दिन में दो सुसाईड, एक IPS एक ASI जाति, सियासत या भ्रष्टाचार

Spread the love

Entertainment

गणेशोत्सव में बियॉन्ड स्नैक की खास एंट्री, केले के चिप्स ने बटोरीं सुर्खियां

Mumbai Ganeshotsav : देश के प्रमुख गणेशोत्सव आयोजनों में शामिल लालबागचा राजा के उत्सव में इस बार केरल से शुरू हुए केले के चिप्स ब्रांड बियॉन्ड स्नैक ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। गणेशोत्सव के दौरान ब्रांड ने भक्तों और ग्राहकों के लिए केले के चिप्स की कई वैरायटी पेश कीं। ब्रांड की ओर से […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More