दूर होगा जीवन का अंधेरा…लक्ष्मी की कृपा मिलेगी ..राशि वाले पढ़े

Raashi NayaLook

राजेन्द्र गुप्ता

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा-दशा भी आपके उतार-चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

मेष  : घर का माहौल अच्छा रखना होगा। पारिवारिक सदस्यों से मेल-जोल बढ़ा कर रखना होगा, कहीं घूमने भी जा सकते हैं। ग्रहों की स्थिति के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसका ध्यान रखना होगा। वैसे यह राशि वाले हर मुसीबत और तकलीफ से निकलने की कला में माहिर होते हैं।

वृष  : आर्थिक रूप से आपको सजग रहना होगा, आज लाभ का दिन है इसलिए लाभ के लिए मेहनत पर फोकस रखना होगा। पारिवारिक कलह से बहुत अलर्ट रहें। सारी ऊर्जा अनावश्यक कलह में बर्बाद हो सकती है। सूर्य को जल चढ़ाएं चमत्कारिक फल मिलने की उम्मीद है।

मिथुन  : समय के महत्व को समझते हुए आज उन्हीं कार्य को वरीयता देनी होगी जो अधिक महत्वपूर्ण हैं। निवेश करने से पहले राय अवश्य लें अन्यथा पैसा डूब सकता है। वैसे लव लाइफ का समय बहुत बेहतर चल रहा है।

कर्क  : अतिथि देवो भवः आज आतिथ्य करने का मौका मिल सकता है। प्रेम दें जिससे उनकी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्राप्त हों। यदि आप वाहन काफी तेज चलाते हैं तो सावधान हो जाएं।

ये भी पढ़े

दीपावली खुशियों का पर्व,स्थिर लग्न मे होती है लक्ष्मी गणेश कुबेर की पूजा

सिंह  : भरपूर लक्ष्मी कृपा मिलेगी और अकस्मात धन लाभ होगा। अंधकार चाहे जितना गहरा हो लेकिन प्रकाश की एक किरण उसे पराजित कर देती है। नकारात्मक परिस्थितियों में उम्मीद का दामन नहीं छोड़ना है। आज के दिन कर्ज लेने से बचें। क्रेडिट कार्ड का प्रयोग संभल कर करें।

कन्या  : ऊर्जा का लाभ लेने का दिन है। जोश के साथ अपने काम पर फोकस करिए। ऊर्जा को क्रोध में परिवर्तित न होने दें। परिचितों से मनमुटाव के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं। संबंधों को बचा कर चलें।

तुला  : अधिक काम के चलते दिमाग गर्म हो सकता है, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें, आज इस मामले में दिन ठीक नहीं है।

वृश्चिक  : अधिक लाभ कमाने के लिए आज कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे कि आपकी इमेज को हानि पहुंचे। कान की केयर करें, दर्द होने की आशंका है।

ये भी पढ़े

यमन में यातना झेल रही भारत की बेटी की खबर पढ़कर आपके आंखों में आ जाएंगे आंसू…

धनु  : अचानक धनलाभ होगा पर सोच समझ कर निवेश करें। ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ ताल-मेल बना कर चलें। किसी भी व्यक्ति की बुराई न करें। जोड़ों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। जिन लोगों को जोड़ों से संबंधित दिक्कतें पहले से चली आ रही हैं, उन लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

मकर  : अनुपयोगी कामों में अपने समय को बिल्कुल बर्बाद न करें। समय के मोल समझते हुए, आपको इसका सदुपयोग करना होगा। अनजाने व्याक्ति का उपहार अपयश का कारण बन सकता है।

कुंभ  : आज छोटी-छोटी खुशियां और आनन्द लेने के लिए तैयार रहें। यह प्रसन्नता आपको कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करेगी। आज शॉपिंग करने से बचना चाहिए और धन को बचाकर चलने में ही फायदा है।

मीन  : अपनी क्षमतानुसार किसी ज़रूरतमंद की आर्थिक रूप से सहायता करें। अपनी कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। घर से कोई वस्तु मिसप्लेस हो सकती है।

Spread the love

Crime News homeslider

गोमतीनगर: थाने की बैरक में फांसी के फंदे पर लटका मिला सिपाही का शव

खबर मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, अधिकारी मौके पर कांस्टेबल आकाश यादव ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Gomti Nagar police : घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गोमतीनगर थाने में तैनात […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज बन रहे लाभ के योग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Horoscope मेष : पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। वृषभ : आज किस्मत का साथ […]

Spread the love
Read More
JPSC members
homeslider National

JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

Resignation of three JPSC members : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर […]

Spread the love
Read More