सुरक्षा: शांति-व्यवस्था के लिए इंस्पेक्टर चिनहट किया पैदल गश्त, CCTV कैमरे भी चेक किए गए

Untitled 11 copy 16
  • माहौल खराब किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: ACP

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। हालात का जायजा लेने के लिए एसीपी विभूतिखंड की अगुवाई में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने चिनहट कस्बा और कमता क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पूरे इलाके में पैदल गश्त किया।

ये भी पढ़े

UFF! ये नशा, आशिक संग रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई बीवी, जानिए क्या होगा तब…

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि दीपावली पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में पैदल गश्त के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद भी किया गया और लोगों से अपील करते हुए कहा कि जश्न खूब मनाएं, लेकिन दायरे के भीतर। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कस्बा चिनहट, कमता, देवा रोड, मटियारी के अलावा पूरे चिनहट इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। उधर एसीपी विभूतिखंड ने त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More
Journalist
Central UP homeslider

मान्यता प्राप्त पत्रकार ही असली पत्रकार? हजरतगंज की घटना ने खड़े किए कई सवाल

Journalist पत्रकार कौन यह तय करने का अधिकार मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन को कबसे? ध्यान रहे पत्रकार वही जिसे सामाजिक व किसी अखबार संस्था की मान्यता हो। सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकार कभी सरकार के गलत फैसलों की आलोचना लिख सकता है क्या? विजय श्रीवास्तव लखनऊ । लखनऊ में पिछले दिनों हज़रत गंज चौराहे पर अजीबोगरीब […]

Spread the love
Read More