अटेंडेंट ने की नर्स से छेड़खानी फिर क्या हुआ….

Untitled 16 copy 7
  • नर्स ने की अटेंडेंट पर थप्पड़ों की बौछार

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी के एक नामचीन अस्पताल में काम करने वाले अटेंडेंट ने एक नर्स से की छेड़-छाड़ और बदतमीजी उस पर भारी पड़ गयी। छेड़खानी के बाद नर्स ने अटेंडेंट पर थप्पड़ों की बौछारें कर दी। इस घटना के वायरल हुए वीडियो में बदतमीजी करने वाला अटेंडेंट नर्स से माफी मांगता पर नजर आ रहा है। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

ये भी पढ़े

लखनऊ के इसे स्टेशन पर सिर्फ महिलाओं का राज

मिली जानकारी के मुताबिक मामला हरिद्वार रोड स्थित एक प्रतिष्ठित अस्पताल का बताया जा रहा है। यहां एक अटेंडेंट ने ड्यूटी में तैनात नर्स के साथ बदतमीजी शुरु कर दी। अटेंडेंट की बदतमीजी से वहां मौजूद नर्स का पारा हाई हो गया और उसने अटेंडेंट पर जमकर थप्पड़ जड़ दिए। नर्स द्वारा की गई पिटाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वाय़रल हुए वीडियो में सामने नर्स अटेंडेंट को चांटे रसीद करते हुए दिखाई दे रही हैं और बदतमीजी करने वाला अटेंडेंट माफी मांगता पर नजर आ रहा है।

ये भी पढ़े

11 कंडोम कमरे में और 1 जंगल में मिला: दुर्गापुर गैंगरेप

बताया जाता है कि इस अटेंडेंट को आरोपों के बाद गुरुवार की रात को ही वहां मौजूद स्टाफ ने उसे अस्पताल परिसर से बाहर कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार को वह एक बार फिर अस्पताल परिसर में आ गया और नर्सिंग स्टाफ से दुर्व्यवहार करने लगा। इसके बाद अस्पताल की एक महिला स्टाफ ने उसको पकड़ लिया और थप्पड़ जड़ दिये। सुरक्षा कर्मियों और मेडिकल स्टाफ ने आरोपी को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Spread the love

Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
Stock Market Today
Business homeslider

Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Today  गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटकर 74,054 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,223 के आसपास आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली और सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते […]

Spread the love
Read More
BJP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP का UP अष्टक और हरीश की महत्ता

BJP के राष्ट्रीय संगठन में यूपी अष्टक निर्मित हुआ है। इस अष्टक में हरीश द्विवेदी अब तक सबसे बड़े चेहरे के रूप में स्थापित दिख रहे हैं। यह महत्ता स्वयं में अनगिनत संदेश प्रसारित कर रही है। यह लिखने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि भाजपा संगठन में हरीश द्विवेदी का कद आज एक सामान्य सांसद […]

Spread the love
Read More