लखनऊ के इसे स्टेशन पर सिर्फ महिलाओं का राज

Untitled 15 copy 12
  • स्टेशन की पूरी व्यवस्था और कमान महिलाओं के कंधों पर
  • परिचालन से लेकर यात्रियों की सुरक्षा तक का नारी शक्ति के भरोसे
  • पूर्वोत्तर रेलवे का पहला रेलवे स्टेशन बना, 34 महिलाएं कर रही हैं काम

आशीष द्विवेदी

लखनऊ। आपको शायद यकीन न हो पर लखनऊ में एक रेलवे स्टेशन ऐसा भी है जिसकी पूरी कमान महिला कर्मचारियों के हाथ में ही है। मिसाल बन चुके देश के इस रेलवे स्टेशन पर परिचालन से लेकर यात्रियों की सुरक्षा तक का पूरा इंतजाम नारी शक्ति के कंधों पर ही है। इसके बाद उत्तर भारत का यह पहला ऐसा रेलवे स्टेशन बन गया है जिसे महिलाएं कंट्रोल कर रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने इस महिला सशक्तिकरण के इस अनूठे काम की शुरुआत की। यह ऐसा कदम है जो रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा।

लखनऊ का सिटी रेलवे स्टेशन अब पूर्वोत्तर रेलवे का एकमात्र ऐसा स्टेशन बन गया है, जहां परिचालन, वाणिज्य, सुरक्षा और तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी पूरी तरह से महिला कर्मचारियों के हाथों में है। रेलवे स्टेशन पर कार्यरत सभी महिला कर्मचारी इस अनूठे फैसले से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि ऐसा तो कभी सोचा भी नहीं था कि एक पूरा स्टेशन महिलाओं के हवाले होगा। लखनऊ सिटी स्टेशन की वरिष्ठतम रेल कर्मी मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक विजयलक्ष्मी पांडेय ने फीता काटकर इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की।

साथ में 10 साल बिताने के बाद उठाया ऐसा कदम कि सुनने वाले रह गए दंग

इस ऐतिहासिक मौके पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि यह फैसला महिलाओं की क्षमता, आत्मविश्वास और समर्पण को दर्शाता है। सभी महिला कर्मचारियों की मेहनत और लगन ने इस स्टेशन को एक नया मुकाम दिलाया है। बता दें कि लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन पर अब स्टेशन अधीक्षक, आरक्षण पर्यवेक्षक, टिकट संग्राहक, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), कॉटावाला, सिगनल मेंटेनर, सफाईकर्मी सहित सभी महत्वपूर्ण भूमिकाएं महिला कर्मचारी निभाएंगी। इस तरह यह रेलवे स्टेशन 24 घंटे महिला कर्मचारियों के नेतृत्व में रहेगा।

11 कंडोम कमरे में और 1 जंगल में मिला: दुर्गापुर गैंगरेप

सिटी स्टेशन की सुपरिटेंडेंट वर्षा कहती हैं कि हम लोगों अब इंडिपेंडेंट हैं और दिखा देंगे कि हम सब कुछ कर सकते हैं। यहां पर ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट है, कॉमर्शियल डिपार्टमेंट है। ऑपरेटिंग में आठ महिलाएं, कॉमर्शियल में पांच महिलाएं हैं। पीआरएस में भी सब महिलाएं हैं। कुल मिलाकर 34 महिलाएं इस रेलवे स्टेशन पर कार्यरत हैं। लखनऊ सिटी स्टेशन की सीआरएस विजयलक्ष्मी पांडेय का कहना है कि हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि रेल प्रशासन ने हम लोगों पर इतना विश्वास किया है और हमें स्टेशन की बागडोर सौंपी। इससे पहले आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बादशाह नगर रेलवे स्टेशन की कमान महिलाओं को सौंपी गई थी। अब लखनऊ सिटी स्टेशन की कमान हमेशा के लिए महिलाओं के हाथों में दी गई है।

Spread the love

iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सोनम वांगचुक मामले में बड़ा अपडेट, केंद्र बोला- मेदांता शिफ्टिंग का विरोध नहीं करेंगे

Sonam Wangchuk Latest News : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और अस्पताल शिफ्टिंग मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि […]

Spread the love
Read More