पाँच लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए DIG हरचरण भुल्लर

  •  CBI की छापेमारी में घर से मिले करोड़ों रुपए

नई दिल्ली/चंडीगढ़। रिश्वतखोरी की जड़े सरकारी महकमों में कितनी गहरी हो चुकी है, इसका एक उदाहरण गुरुवार को पंजाब से सामने आया। यहां CBI ने पाँच लाख रुपए रिश्वत लेते रोपड़ DIG हरचरण भुल्लर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। हरचरण भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद CBI ने अधिकारी के घर और ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। जहां से करोड़ों रुपए कैश मिले हैं। दरअसल CBI ने गुरुवार को पंजाब के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर को करप्शन से जुड़े एक मामले में मोहाली स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया।

घूसखोर DIG के घर से करोड़ों रुपए बरामद

भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद CBI ने उनके घर पर छापेमारी की। जहां से करोड़ों रुपए कैश बरामद हुए। DIG के घर में नोटों की गिनती की जा रही है। ऐसे में अभी उनके घर से कितना पैसा बरामद हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। DIG भुल्लर का मोहाली में घर है।

फर्जी केस में कारोबारी से मांग रहे थे रिश्वत

रिश्वतखोरी के केस में गिरफ्तार DIG भुल्लर को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। CBI सूत्रों के मुताबिक एक कारोबारी ने 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ CBI दफ्तर में DIG की शिकायत दी थी। कारोबारी की शिकायत थी कि DIG हरचरण भुल्लर उसको धमकी दे रहा है और रिश्वत मांग रहा है।

आठ लाख रुपए के साथ-साथ हर महीने पाँच लाख रिश्वत की डिमांड

कारोबारी की शिकायत के मुताबिक DIG ने उसके खिलाफ एक फर्जी मुकदमा दर्ज किया था और उसको निपटाने के लिए उससे आठ लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड की। इसके बाद तंग आकर कारोबारी ने चंडीगढ़ CBI दफ्तर को ये जानकारी दी। CBI ने 10 दिन से इस अफसर पर ट्रेप लगाया और आज आठ लाख में से पाँच लाख रुपए की पहली किश्त जब दी जा रही थी तो चंडीगढ़ CBI टीम ने इस अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े

Oh No! अपने Ex से बदला लेने के लिए इतना खतरनाक कदम…

2007 बैच के IPS अधिकारी हैं हरचरण भुल्लर

2007 बैच के IPS अधिकारी भुल्लर DIG (रोपड़ रेंज) के पद पर कार्यरत हैं। रोपड़ रेंज में मोहाली, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब जिले शामिल हैं। भुल्लर इससे पहले DIG (पटियाला रेंज) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने सतर्कता ब्यूरो के संयुक्त निदेशक और जगराओं, मोहाली और संगरूर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में भी काम किया है।

चंडीगढ़ और रोपड़ में DIG के ठिकानों पर CBI की छापेमारी

जांच में ये बात भी सामने आई है इस आठ लाख की रिश्वत के अलावा ये अधिकारी कारोबारी से हर महीने पाँच लाख की रिश्वत की डिमांड भी कर रहा था, जिससे कारोबारी तंग आ गया और CBI के पास चला गया। फिलहाल चंडीगढ़ और रोपड़ में DIG के घर और ठिकानों पर CBI की रेड्स चल रही है। छापेमारी के बाद क्या रिकवरी होती है, इसपर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

ये भी पढ़े

अपने सेक्स की आग बुझाने के लिए भतीजे को चाची ने किया सेट, पूरी कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

Chhattisgarh Crime News

छत्तीसगढ़ में प्रेमिका ने प्रेमी के घर फांसी लगाकर की आत्महत्या

बिलासपुर/छत्तीसगढ़। शादी से इनकार और मानसिक दबाव के चलते एक युवती ने अपने प्रेमी के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी क्षेत्र की है। पुलिस ने युवती के प्रेमी राजू लहरिया (33) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार […]

Read More
Chhattisgarh homeslider

IPS मल्लिका बनर्जी: रियल लाइफ मर्दानी

जिसने भेष बदलकर 10 हज़ार से ज्यादा बच्चों की तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, रंजन कुमार सिंह यह कहानी सुर्खियों से नहीं, एक पुलिस अफ़सर की चुप की बेचैनी से शुरू होती है। छत्तीसगढ़ में तैनात युवा IPS अफ़सर मल्लिका बनर्जी बार-बार वही सच देख रही थीं, बच्चे लापता, FIR दर्ज, परिवार इंतज़ार में और […]

Read More
Chhattisgarh homeslider

शहीद शिरोमणि के 201वें शहादत दिवस पर विशेष

छत्तीसगढ़ के शहीद शिरोमणि को भूला दिया है समाज ने 201 साल पहले 20 जनवरी 1825 को दी गई थी फांसी उनके 200वीं पुण्यतिथि पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हेमंत कश्यप जगदलपुर । इन दिनों आदिवासी संस्कृति संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरे बस्तर में बस्तर पंडुम मनाया जा रहा है, लेकिन 200 साल पहले […]

Read More