नौतनवां तहसील में जिला कांग्रेस कमेटी ने आज चलाया हस्ताक्षर अभियान

Untitled 29 copy

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां तहसील मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय ने किया और कुशल संचालन जिला महासचिव केसी पांडे द्वारा किया गया। हस्ताक्षर अभियान का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष उमेश चंद सहानी एवं नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव ने संयुक्त रूप से किया था जिसमें सैकड़ों लोगों ने स्वेच्छा से हस्ताक्षर किए। अधिवक्ता समाज ने उक्त कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाया।

ये भी पढ़े

अरे सुनो! मैंने कपड़े पहन रखे थे, तुम सबको हम नंगे क्यों दिखते हैं….

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि ज्यादे से ज्यादे संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर के राहुल गांधी के के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को सफल बनाया जिसके लिए सभी को धन्यवाद देते हैं। कार्यक्रम में अपने विचार साझा करते हुए सदा मोहन उपाध्याय ने कहा कि अब समाज के बहुत लोग कांग्रेस की नीतियों को अंगीकार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े

प्यार या सनक: एक पति ने उठाया ऐसा कदम कि सब रह गए दंग

हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष गंगा जल चौरसिया, राजन शुक्ला, अल्पसंख्यक अध्यक्ष नेहाल इराकी, इंद्रेश चौधरी, दिलीप कुमार, सुरेश यादव, प्रमोद द्विवेदी, समीउल्लाह खान राम ब्रीच प्रधान, महताब अली, भगवान दास भारती, संत कुमार प्रधान, पप्पू समेत बड़ी संख्या में लोग मोजूद रहे।

ये भी पढ़े

अजीबो-गरीब : साहब! मेरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख लीजिए, जिंदा युवक ने लगाई गुहार

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More