मोदी मैजिक या व्यापार का दबाव, भारत की बड़ाई में ट्रंप ने कही ये बड़ी बात

Untitled 17 copy 4
  • पाकिस्तान के पीएम के सामने अमेरिका के राष्ट्रपति ने किया भारत का गुणगान

नया लुक संवाददाता

नई दिल्ली। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैजिक है या न झुकने के कारण भारत के बड़े व्यापार का नुकसान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर जमकर भारत की तारीफ की। मजे की बात तब रही कि उस समय पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ भी मौजूद रहे। इस बार ट्रंप ने मिस्र के शर्म अल-शेख शिखर सम्मेलन में भारत को महान देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना खास दोस्त बताया है। यह बात उन्होंने इजराइल-हमास युद्ध को खत्म करने वाले ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बाद कही।

ये भी पढ़े

प्रेमी युगल ने उठाया ऐसा कदम कि सन्न रह गए परिजन, जानें कहां का है मामला

ट्रंप ने कहा कि भारत एक महान देश है और वहां मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त है, जिसने शानदार काम किया है। साथ ही ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के संबंधों में सुधार आने की उम्मीद भी जताई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान और भारत बहुत अच्छे से साथ रहेंगे। इससे दोनों परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसियों के बीच भविष्य के रिश्तों को लेकर सकारात्मक संकेत मिले।

ये भी पढ़े

इश्क या पागलपन: INSTAGRAM पर प्यार का चढ़ा अजीब नशा और उठा लिया खतरनाक कदम

राजनीति के जानकर कहते हैं कि यह मोदी मैजिक का असर है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झुकाकर मोदी ने न केवल भारत का भाल उन्नत किया है बल्कि दुनिया के सामने हिंदुस्तान की महानता का परिचय दिया है।

Spread the love

homeslider International

भारत-ईयू मानवाधिकार वार्ता: लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों पर मंथन

   शाश्वत तिवारी India EU Cooperation  : भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने बढ़ते भू-राजनीतिक संकटों के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। दोनों पक्षों के बीच 12वीं भारत-यूरोपीय संघ मानवाधिकार वार्ता 24 जून को यहां नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में जनवरी 2025 […]

Spread the love
Read More
India South Korea Relations
International

भारत-कोरिया साझेदारी को नई धार, सेमीकंडक्टर और AI में बढ़ेगा सहयोग

    शाश्वत तिवारी India South Korea Relations : मंगोलिया के सफल दौरे के बाद अपने दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दक्षिण कोरिया की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा संपन्न की। वैश्विक स्तर पर तेजी से बदलते घटनाक्रमों और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच इस उच्च स्तरीय […]

Spread the love
Read More
 BRICS security meeting India
homeslider International

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

  शाश्वत तिवारी  BRICS security meeting India :   ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक यहां नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों व प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने सदस्य देशों के बीच मजबूत सामूहिक सहयोग का आह्वान किया और साथ ही दुनिया के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों पर […]

Spread the love
Read More