नेपाल की जेल से भागी संदिग्ध पाकिस्तानी महिला त्रिपुरा में गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Untitled 23 copy

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नई दिल्ली। दक्षिण त्रिपुरा से एक 65 साल की महिला को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बारे में शक है कि वह पाकिस्तानी नागरिक है और नेपाल की जेल तोड़कर भारत में घुसी है। महिला पर मादक पदार्थों की तस्करी में भी शामिल होने का संदेह है। सबरूम के पुलिस अधिकारी नित्यानंद सरकार ने बताया कि महिला, जिसने अपना नाम लुई निगहत अख्तर बानो बताया। उसे सबरूम रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने हिरासत में लिया और बाद में पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस थाने को सौंप दिया।

ये भी पढ़े

सुनकर दहल जाएगा दिल: भारी ख़ौफ़ में शौहर , रात में बीवी बन जाती है नागिन

उन्होंने कहा कहा कि संदेह है कि वह सीमा पार करके बांग्लादेश जाने के इरादे से आई थी। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उसकी गतिविधियों और इरादों के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए उससे पूछताछ कर रही हैं। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि महिला नेपाल की एक जेल से भागी थी और उसके पाकिस्तानी संबंध हो सकते हैं, हालांकि उसकी नागरिकता की पुष्टि होना अभी बाकी है। उसकी पहचान और बैक ग्राउंड की पुष्टि के लिए आगे की पूछताछ जारी है।

नेपाल पुलिस ने ब्राउन शुगर ले जाने के आरोप में किया था गिरफ्तार

बोनो कथित तौर पर पाकिस्तान के शेखपुरा निवासी मोहम्मद गोलाफ फराज नामक व्यक्ति की पत्नी है। वह 12 साल पहले पाकिस्तानी पासपोर्ट के जरिए नेपाल में दाखिल हुई और नशीले पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी। 2014 में, उसे नेपाल पुलिस ने 1 किलो ब्राउन शुगर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया था और बाद में उसे 15 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

ये भी पढ़े

दो सौतन एक पति के साथ कैसे रहती हैं खुश जानें इसका राज…

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के दौरान जेल से भागी महिला

वह पिछले महीने तक काठमांडू जेल में अपनी सजा काट रही थी। सितंबर 2025 में, हिंसक सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच नेपाल भर में बड़े पैमाने पर जेल से कैदियों को भागने की घटनाएं हुईं, जिसके कारण देश भर में 13,000 से ज्यादा कैदी भाग गए। बाद में उनमें से कई को भारत भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत की याचिका के साथ एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Spread the love

Army Chief news 2026
National

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने अगले आर्मी चीफ, 30 जून को करेंगे पदभार ग्रहण

Army Chief news 2026: केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ा सैन्य प्रशासनिक फैसला लेते हुए लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला प्रमुख (Chief of Army Staff – COAS) नियुक्त किया है। वे 30 जून 2026 को वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के स्थान पर पदभार ग्रहण करेंगे। रक्षा मंत्रालय की ओर […]

Spread the love
Read More
National

Hyderabad YouTuber Murder: घर में घुसकर की गई मसूद चांदी की हत्या, साले पर लगा आरोप

Hyderabad YouTuber Murder : हैदराबाद के गोलकुंडा इलाके में फिटनेस कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर मसूद चांदी उर्फ शेख महबूब (SK महबूब) की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है। पुलिस के अनुसार, हमलावर घर में […]

Spread the love
Read More
West Bengal Politics
National

पश्चिम बंगाल में सियासी भूचाल: TMC में बगावत से बदले सत्ता के समीकरण

West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल की राजनीति इस समय एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। एक ओर सत्तारूढ़ TMC के भीतर बढ़ती दरारें पार्टी की एकता को कमजोर कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल BJP इस स्थिति को अपने लिए राजनीतिक अवसर के रूप में देख रहा है। इस […]

Spread the love
Read More