शिक्षा ही विकास का प्रथम सोपान : वीरेंद्र चौधरी

Untitled 4 copy 26
  • फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने किया स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
  • आर्थिक सहयोग की भी घोषणा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने शनिवार को महराजगंज के बहादुरी बाजार स्थित सैयद अहमद खान जनता इंटर कॉलेज में एक स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास का प्रथम सोपान है। विधायक चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व का विकास इतिहास दर्शाता है कि उच्च साक्षरता दर वाले देश ही समृद्धि की ओर अग्रसर हुए हैं। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए अपनी विधायक निधि से आर्थिक सहयोग देने की भी घोषणा की।

विधायक  चौधरी ने यह भी बताया कि अपने पौने तीन वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों को सर्वाधिक बजट आवंटित किया है। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के कथन “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का उल्लेख किया।

उन्होंने बताया कि अंबेडकर ने विदेशी विश्वविद्यालयों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर भारतीय समाज को संविधान के माध्यम से समानता, अधिकार और शिक्षा को प्राथमिकता दिलाई।  सिंह ने आगे कहा कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर इसे लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़े

दामाद संग सेट हुई सास, बेटी की करवा दी हत्या, ख़बर पढ़कर इंसानियत से उठ जाएगा भरोसा

कार्यक्रम का संचालन इंसाफ अली ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अनवर अहमद खान, उप प्रबंधक अबरार अहमद, प्रधानाचार्य वैदुल्लाह खान, प्रधानाचार्य लाल सिंह, अरुण पांडे, बबलू यादव, अशरफ अली, प्रधान समशुल जुहा, डॉ. रामनारायण चौरसिया, राजन शुक्ला, कुंज बिहारी निषाद, निशा देवी, राम केवल सहानी, हनुमान कनौजिया, महेश शर्मा, संतोष जायसवाल, शाहिद सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर बड़ी मिसाल: पति ने पत्नी को प्रेमी ही कर दिया गिफ्ट

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More