बिजनौर लखनऊ में मिशन शक्ति के तहत किया बच्चों को जागरूक

Untitled 10 copy 8

लखनऊ । थाना बिजनौर जनपद लखनऊ से चौकी प्रभारी माती अभिराम शुक्ला के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक राम राज सिंह , महिला उप निरीक्षक सौम्या मिश्रा, कोमल सिंह, कुमारी चिंकी, पल्लवी शुक्ला ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमलपुर के बच्चों को मिशन शक्ति से जुड़े प्रावधानों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन कर पुलिस की टीम व विद्यालय के स्टाफ द्वारा मां सरस्वती  की वंदना से हुआ। जिसमें बच्चों मोहनी, पूजा ,शिखा प्रिया सरस्वती वंदना प्रस्तुत की वही लक्ष्मी और अनामिका नाम की बच्चियों ने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कविता सुनाई और नित्या ने नारी सशक्तिकरण नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें एक महिला के संघर्ष की कहानी बताई गई।

उप निरीक्षक सौम्या मिश्रा ने बच्चों और अभिभावकों को बताया कि”मिशन शक्ति” महिला सशक्तीकरण योजना जिसमें महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, और सशक्तीकरण पर केंद्रित है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण को मजबूत करना है। यह एक अम्ब्रेला योजना के रूप में कार्य करती है, जिसमें महिलाओं के जीवनचक्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाता है, जैसे कि घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह आदि। योजना महिलाओं को राष्ट्र-निर्माण में समान भागीदार बनाने पर जोर देती है।

वर्ष 2019 से प्रारंभ होकर

इसमें 2022 से नए मानदंड लागू हुए।हाल ही में मिशन शक्ति 5.0 (उत्तर प्रदेश में) चल रहा है, जो नवरात्रि से नवरात्रि तक (अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025) महिलाओं को समर्पित है। इसमें जागरूकता कार्यशालाएं, प्रशिक्षण और सुरक्षित वातावरण बनाने पर फोकस है। और इसी की जानकारी देने के लिए थाना बिजनौर का स्टाफ विद्यालय में उपस्थित हुआ है।उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के मुख्य घटक है महिला सुरक्षा: वन स्टॉप सेंटर (OSC), महिला हेल्पलाइन (181)। महिला सशक्तीकरण के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, समग्र शक्ति आदि।यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्यशालाओं, कौशल विकास और जागरूकता अभियानों के माध्यम से काम करती है। उप निरीक्षक सौम्या मिश्रा ने बच्चों और अभिभावकों को बताया कि मिशन शक्ति (महिला सशक्तीकरण योजना) के तहत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सहायता और सशक्तीकरण के लिए कई 24×7 हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हैं। ये नंबर विभिन्न प्रकार की आपात स्थितियों (जैसे हिंसा, उत्पीड़न, बाल संरक्षण आदि) के लिए हैं। कई अन्य महत्वपूर्ण नंबर है जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर संचालित होते हैं।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर बड़ी मिसाल: पति ने पत्नी को प्रेमी ही कर दिया गिफ्ट

उत्तर प्रदेश (UP) में मिशन शक्ति के विशेष नंबर

नंबर 181 : महिला हेल्पलाइन नंबर-महिलाओं के खिलाफ हिंसा, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न या अन्य आपात स्थितियों के लिए। यह मिशन शक्ति के “संबल” घटक का हिस्सा है। 24 घंटे उपलब्ध।

1098: चाइल्डलाइन-बच्चों के लिए सुरक्षा और सहायता। बाल शोषण, बाल विवाह या अन्य खतरों के लिए। मिशन शक्ति के बाल संरक्षण से जुड़ा। 24 घंटे उपलब्ध।

1090: महिला शक्ति हेल्पलाइन-महिलाओं को अश्लील कॉल, मैसेज, स्टाकिंग या अन्य उत्पीड़न के लिए है। शिकायत गोपनीय रखी जाती है। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत प्रचारित है।

नंबर 112: इमरजेंसी हेल्पलाइन-सामान्य आपात स्थिति (पुलिस, फायर, मेडिकल) के लिए, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा भी शामिल।

अन्य संबंधित नंबर जो मिशन शक्ति से जुड़े है ,

1930: साइबर अपराध हेल्पलाइन-ऑनलाइन उत्पीड़न या साइबर स्टॉकिंग के लिए। सभी बच्चों को इन नंबरों को याद कर लेना चाहिए और यदि गांव में समझ में किसी जरूरतमंद को आवश्यकता हो तो उन्हें इसकी जानकारी देनी चाहिए। चौकी प्रभारी माटी थाना बिजनौर प्रभारी अभिराम शुक्ला ने बच्चों को आज के समय में बहुत ही सावधान रहने को कहा अभी हाल की कई घटनाओं में बच्चे गेम खेलने के चक्कर में लाखों रुपए के साइबर क्राइम में फंस गए और कई छोटे बच्चों ने आत्महत्या कर ली अगर ऐसी स्थिति आए तो क्या करना चाहिए यह भीबताया साथ ही बच्चों को साइबर क्राइम से बिना डरे पुलिस को सूचना देने को कहा और सतर्कता स्वरूप अपनी फोटो और पर्सनल जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़े

साठ फीसदी बढ़े सोने के भाव, चांदी भी इसी राह पर

शिक्षिका एवम् समाजसेविका रीना त्रिपाठी ने सभी को बताया कि आज कल बच्चों के हाथ में मोबाइल बहुत ही आसानी से उपलब्ध है अतः उससे संबंधित अपराध में जाने अनजाने फंसने पर सुरक्षित कैसे निकला जाए यह जानकारी आज बिजनौर की पुलिस टीम ने बच्चों को जागरूकता अभियान के तहत दी, तथा समाज में हो रहे दुर्घटना व अपराध होने पर किन नंबरों को डायल कर सुरक्षित मदद पहुंचा जा सकती है अभी बताया। यह बहुत ही सराहनीय पहल है निश्चित रूप से बेटियां देश का भविष्य है और मिशन शक्ति उसे नींव का एक सुनहरा पत्थर बनेगा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अलका रंजन ने बच्चों को इस जानकारी को सुनकर विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यालय में चित्रकला और निबंध लेखन तथा कविता लेखन प्रतियोगिता करवाए जाने का आश्वासन दिया था। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चे इन नंबरों को अच्छे से जान सकेंगे और मिशन शक्ति से पूरी तरह रूबरू हो सके। मिशन शक्ति भारत सरकार द्वारा देश में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक व्यापक पहल है। उत्तर प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में अपना सक्रिय योगदान देते हुए इस जागरूकता अभियान से बच्चों के बीच आना, और उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देना वाकई काबिले तारीफ है इसके लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ अलका रंजन, नीलम चौधरी, रेनू कनौजिया शुचि श्रीवास्तव ने बिजनौर थाने के उपस्थित समस्त स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More